{"_id":"613cfa6b8ebc3eb6242a7606","slug":"rain-continued-throughout-the-day-kurukshetra-news-knl82901179","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह बारिश के बाद दिनभर जारी रही बूंदाबांदी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह बारिश के बाद दिनभर जारी रही बूंदाबांदी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शनिवार को सुबह-सुबह कई क्षेत्रों में अच्छी बारिश हुई, जिससे मौसम पूरी तरह पलट गया। बारिश के कारण कई जगह जलभराव भी हुआ, जिस कारण लोगों को थोड़ी परेशानी का सामना भी करना पड़ा। सुबह छह बजे आसमान में बादल छा गए थे और ठंडी हवाएं चलने लगीं। सात बजे के करीब बूंदाबांदी और उसके 20-25 मिनट बाद बारिश शुरू हो गई। 10 बजे तक हल्की बारिश का सिलसिला जारी रहा।
लोग बारिश में ही कामकाज पर जाते नजर आए। कोई छतरी लेकर तो कोई बरसाती ओढ़ कर खुद को भीगने से बचाने का प्रयास करता दिखाई दिया। 10 बजे के बाद बारिश बंद हुई। उसके बाद दिनभर बूंदाबांदी का सिलसिला जारी रहा। सेक्टर-17 में बूंदाबांदी के बीच सुहाने मौसम में कबूतर दाना चुगते दिखाई दिए। जिले में औसतन 14.1 एमएम बारिश दर्ज की गई। सबसे ज्यादा बारिश पिहोवा में 32 और सबसे कम लाडवा और बाबैन में 7-7 एमएम दर्ज की गई। शाम के समय सुहाने मौसम का लुत्फ उठाने के लिए ब्रह्मसरोवर पर लोग घूमते नजर आए।
वहीं बच्चे पार्कों में खेल रहे थे। इस दौरान अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग अनुसार रविवार, सोमवार और मंगलवार को भी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। बारिश होने की संभावना 40 से 80 प्रतिशत है।