फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain benefits wheat, damages vegetables, Kurukshetra

बारिश से गेहूं को फायदा, सब्जियों को नुकसान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 09 Jan 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Rain benefits wheat, damages vegetables, Kurukshetra
बरसात से गिरी सरसों की फसल। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। तीन दिन से रुक-रुककर हो रही बरसात किसी के लिए राहत तो किसी के लिए आफत बनकर बरस रही है। शुक्रवार की राथ बदरा झमाझम बरसे, जिससे कई सड़कें तो जलमग्न हो ही गईं वहीं खेतों में सब्जियों की फसल खराब हो गई। कृषि विशेषज्ञों ने बारिश गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद बताई है। जिले में औसतन 15.5 एमएम बारिश हुई, जिससे सबसे ज्यादा पिहोवा में 25 एमएम दर्ज की गई।
किसान जसमेर सिंह, परविंद्र सिंह, हरदीप सिंह, बलिंद्र सिंह व संजीव कुमार का कहना है कि यह बरसात गेहूं की फसल के लिए तो लाभकारी है, लेकिन पशुओं के चारे तथा सब्जियों की फसल के लिए आफत बनी हुई है। बलिंद्र व बरदार खैरी ने कहा कि खेतों में सरसों की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। इस समय सरसों की फसल की फलियों में भरपूर दाना आ चुका है, जिससे उसके पौधे भारी हैं और बरसात के कारण वो पौधे जमीन पर लेट गए हैं, जिससे फलियों के खराब होने का अंदेशा है।
विज्ञापन

वहीं कंदौली के सब्जी उत्पादक मनोज कुमार का कहना है कि उसने 4 एकड़ में मटर, टमाटर व प्याज की पनीरी उगाई है, जिनका इस बरसात में खराब होने का खतरा है और यदि यह बरसात ऐसे ही चलती रही तो उसकी तमाम सब्जी बर्बाद हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृषि वैज्ञानिक डॉ. सीबी सिंह ने कहा कि अब तक जितनी बारिश हुई है, इससे फिलहाल तो सब्जी की फसलों को को इतना नुकसान नहीं पहुंचा है, यदि आगे भी इसी प्रकार बादल बरसते रहे तो किसानों को काफी नुकसान उठाना पड़ सकता है। जिले में आलू, मटर, प्याज, लहसुन, गोभी, टमाटर, बैंगन, फूल गोभी, गाजर, मूली की खेती होती है। बारिश का पानी इन सब्जियों की फसल में खड़ा रह गया तो नुकसान होगा। इससे टमाटर व मटर के फूल गिर जाएंगे। इस बारिश से गेहूं की फसल को फायदा है।
जिले में कहां हुई कितनी बारिश
थानेसर- 20 एमएम
पिहोवा-25 एमएम
शाहाबाद- 05 एमएम
लाडवा-06 एमएम
इस्माईलाबाद-21 एमएम
बाबैन-16 एमएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed