फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rain and storms wreak havoc: Roof collapses, youth dies of electrocution, over 200 trees fall, and more than 400 electricity poles snap.

बारिश व तूफान ने मचाई तबाही : छत ढही, एक युवक की करंट से मौत, 200 से ज्यादा पेड़ गिरे, 400 से ज्यादा बिजली के खंभे टूटे

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 02:20 AM IST
विज्ञापन
Rain and storms wreak havoc: Roof collapses, youth dies of electrocution, over 200 trees fall, and more than 400 electricity poles snap.
कुरुक्षेत्र। गांधी नगर में एक घर में भरा बारिश का पानी। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले में वीरवार को सुबह के बाद देर रात को भी भारी बारिश व तूफान ने जमकर तबाही मचाई। 23 एमएम हुई बारिश के चलते शाहाबाद के गांव रावा में एक कच्चे घर की छत गिर गई, जिसके मलबे में दबने से बलदेव सिंह घायल हो गए। वहीं बारिश का छत पर जमा हुआ पानी निकालते समय एक ढाबा संचालक राहुल की हाई टेंशन तारों की चपेट में आने से मौत हो गई।
विज्ञापन

बारिश व तूफान से 200 से ज्यादा पेड़ गिरे तो 400 से ज्यादा बिजली के खंभे टूट गए। रातभर शहर में ब्लैक आउट रहा। शुक्रवार शाम तक भी अधिकतर क्षेत्रों में बिजली सुचारू नहीं हो पाई। शहर के दीदार नगर के घरों में पानी घुस गया। पिहोवा में गली में बने एक गड्ढे में बाइक सवार गिर गए, जो मुश्किल से बाहर निकल पाए। बाइक को भी जेसीबी के जरिए ही गड्ढे से निकाला जा सका।
विज्ञापन

वीरवार को पहले सुबह होते ही तेज बारिश व तूफान आया, जिसमें भी 100 से ज्यादा पेड़ व 200 बिजली के खंभे टूट गए थे। दिन भर विभिन्न विभागों के कर्मियों ने पेड़ों को हटाने का काम किया तो वहीं बिजली निगम के कर्मी भी सप्लाई दुरुस्त करने में लगे रहे। शहरी एरिया की ही सप्लाई दुरूस्त हो पाई थी कि देर रात फिर सुबह से भी तेज बारिश हुई तो जमकर तूफान भी चला, जिससे और भी तबाही हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात भर घरों से पानी निकालते रहे लोग
भारी बारिश के चलते शहर के गांधी नगर में सरकारी स्कूल के समीप जलभराव के चलते कई घरों में पानी घुस गया। पानी बेड रूम से लेकर किचन तक पहुंच गया, जिससे काफी नुकसान हुआ। लोग घरों से पानी निकालने के लिए रात भर लगे रहे तो उनमें प्रशासन के प्रति गहरा रोष भी दिखाई दिया।

निगम को तूफान से हुआ नुकसान, टीमें फील्ड में उतारी : जिंदल
बिजली निगम के अधीक्षक अभियंता एमजी जिंदल का कहना है कि तूफान व बारिश से वीरवार को ही पहले सुबह फिर रात को निगम को भारी नुकसान हुआ है। रात को हुए नुकसान के बाद रिहायशी क्षेत्रों की बिजली शुक्रवार दोपहर तक बहाल कर दी गई जबकि खेतों की बिजली बहाल किए जाने के भी प्रयास किए जाते रहे।

जिले में दर्ज की गई बारिश

पिहोवा-- 37 एमएम
शाहाबाद--17 एमएम

लाडवा--24 एमएम
बाबैन--26 एमएम

- इस्माईलाबाद--23 एमएम
- थानेसर --12 एमएम

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed