फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Railway traffic is being affected due to farmer movement, passengers worried

Kurukshetra News: किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात पर पड़ रहा असर, यात्री परेशान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 13 May 2024 06:46 AM IST
विज्ञापन
Railway traffic is being affected due to farmer movement, passengers worried
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन का असर पिछले 26 दिनों से रेल यातायात पर देखने को मिल रहा है, जिसके चलते जहां यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है तो वहीं रेलवे को भी रेलगाड़ियों के रद्द होने के चलते लाखों का नुकसान उठाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन को अब तक 50 लाख रुपये का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। किसान आंदोलन के चलते स्टेशन पर लगातार यात्रियों की संख्या में कमी देखी जा रही है। स्टेशन पर स्थित दुकानदार भी अब आधा काम होने के चलते किसान आंदोलन खत्म होने के इंतजार में है। अब किसान आंदोलन के खत्म होने पर ही उनको व्यापार में लाभ होने की संभावना है। पंजाब के कई शहरों को जाने के लिए यात्रियों को अब दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे न केवल उनकी जेब पर असर पड़ रहा है, बल्कि परेशानियों का सामना भी करना पड़ रहा है।
विज्ञापन


वहीं रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अंबाला-चंडीगढ़ रूट से पंजाब के लिए कई रेलगाड़ियां चलाई गई हैं, ताकि यात्रियों को राहत मिल सके, जबकि किसान आंदोलन के कारण रेल यातायात प्रभावित हुआ है, जिससे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों में भी कमी आई हैं, जिसके कारण हर रोज दो लाख रुपये का नुकसान कम से कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन




पता नहीं रेलगाड़ी कब आएगी : मोहम्मद अफीजल
यात्री मोहम्मद अफीजल का कहना है कि वे खन्ना के लिए सफर करना चाहते हैं, लेकिन पंजाब के लिए पिछले कई घंटों से रेलगाड़ी न होने के चलते इंतजार कर रहे हैं। अब रेलगाड़ी के आने पर ही खन्ना के लिए सफर किया जा सकेगा। पता नहीं रेलगाड़ी कब आएगी।

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद

कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed