{"_id":"66e35da1d2f542cea004a6a9","slug":"rail-traffic-disrupted-due-to-interlocking-four-trains-canceled-kurukshetra-news-c-45-1-kur1002-123979-2024-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: इंटरलॉकिंग के चलते रेल यातायात बाधित, चार ट्रेनें रही रद्द","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: इंटरलॉकिंग के चलते रेल यातायात बाधित, चार ट्रेनें रही रद्द
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चलने के कारण वीरवार को भी रेल यातायात बाधित रहा। इसके कारण चार ट्रेनें रद्द रही और कई ट्रेनें देरी से भी चलती रही। इसका असर कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर देखने को मिला। रेलवे स्टेशन पर कम संख्या में यात्री देखने को मिले। पिछले सात दिनों से परेशान चल रहे यात्रियों ने दूसरे साधनों का सहारा लिया।
रेल यातायात प्रभावित होने से रेलवे प्रशासन को हर रोज लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों के आने का घंटों इंतजार करते रहे। यात्री पूछताछ केंद्र व मोबाइल का सहारा लेकर ट्रेनों के आने की जानकारी जुटाते रहे।
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अभी 17 सितंबर तक दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चलेगा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। जबकि 18 सितंबर से रेल यातायात सुचारू तौर पर चलने की संभावना है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रही रद्द (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या-- -- -नाम
11057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस-- -- रद्द
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस-- -रद्द
12919 मालवा एक्सप्रेस-- -- रद्द
12920 मालवा एक्सप्रेस-- -रद्द
ये ट्रेनें चलती रही देरी से (अप व डाउन)
12716 सचखंड एक्सप्रेस-- -तीन घंटे 47 मिनट
11842 खजुराहो एक्सप्रेस-- -- -- -तीन घंटे 12 मिनट
11842 खजुराहो एक्सप्रेस-- -- -- -49 मिनट
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस-- -- -- दो घंटे 54 मिनट
12311 नेताजी एक्सप्रेस-- -51 मिनट
चल रहा मरम्मत का काम : शंकर लाल मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा ने बताया कि पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम 17 सितंबर तक चलने की संभावना है। इसके कारण चार ट्रेनें रद्द रही है, जबकि दूसरी ट्रेनों पर भी इसका असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
रेल यातायात प्रभावित होने से रेलवे प्रशासन को हर रोज लाखों रुपये का नुकसान हो रहा है। हालांकि रेलवे स्टेशन पर पहुंचे यात्री ट्रेनों के आने का घंटों इंतजार करते रहे। यात्री पूछताछ केंद्र व मोबाइल का सहारा लेकर ट्रेनों के आने की जानकारी जुटाते रहे।
विज्ञापन
रेलवे के अधिकारियों के मुताबिक अभी 17 सितंबर तक दिल्ली मंडल के पलवल रेलवे स्टेशन पर इंटरलॉकिंग का काम चलेगा, जिससे रेल यातायात प्रभावित हो रहा है। जबकि 18 सितंबर से रेल यातायात सुचारू तौर पर चलने की संभावना है, जिससे यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
ये ट्रेनें रही रद्द (अप व डाउन)
ट्रेन संख्या
11057 मुंबई अमृतसर एक्सप्रेस
11058 अमृतसर मुंबई एक्सप्रेस
12919 मालवा एक्सप्रेस
12920 मालवा एक्सप्रेस
ये ट्रेनें चलती रही देरी से (अप व डाउन)
12716 सचखंड एक्सप्रेस
11842 खजुराहो एक्सप्रेस
11842 खजुराहो एक्सप्रेस
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस
12311 नेताजी एक्सप्रेस