फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rail traffic affected due to agitation, passengers worried due to cancellation

Kurukshetra News: आंदोलन से रेल यातायात प्रभावित, रद्द होने से परेशान रहे यात्री

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 01 Oct 2023 03:00 AM IST
विज्ञापन
Rail traffic affected due to agitation, passengers worried due to cancellation
कुरुक्षेत्र। अंबाला में किसान आंदोलन का असर रेल यातायात पर दिखाई दिया, जिसके चलते कई ट्रेनें रद्द रहीं तो कई ट्रेनें देरी से चलती नजर आई। रेल यातायात प्रभावित होने के चलते कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को भारी परेशानी से जूझने पर मजबूर होना पड़ा। ट्रेनें रद्द होने के चलते यात्री दिनभर स्टेशन पर भटकते रहे। कई यात्रियों को बस का सहारा लेना पड़ा।
विज्ञापन


किसान आंदोलन को लेकर धर्मनगरी में पांच के करीब ट्रेनें रद्द रहीं तो वहीं तीन के करीब ट्रेनें देरी से स्टेशन पर पहुंची, जिससे यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेनों के रद्द होने के चलते यात्री ट्रेनों का इंतजार करते नजर आए, जबकि कुछ यात्री बसों का सहारा लेकर अपने गंतव्य को रवाना हुए।
विज्ञापन




यात्री जोहते रहे ट्रेनों की बाट
किसान आंदोलन के चलते ट्रेनों के रद्द और देरी से होने का असर धर्मनगरी के रेलवे स्टेशन पर दिखाई दिया। ट्रेनों को रद्द और देरी से होने के चलते यात्री इधर-उधर भाग दौड़ करने के बाद आराम फरमाते नजर आए और दूसरी ट्रेन के आने का इंतजार करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बॉक्स

यह ट्रेनें रही रद्द
-------------
ट्रेन संख्या-----नाम
12459 नई दिल्ली-अमृतसर एक्सप्रेस
12919 मालवा एक्सप्रेस
12311 नेताजी एक्सप्रेस
14507 दिल्ली-फाजिल्का एक्सप्रेस
22429 दिल्ली-पठानकोट एक्सप्रेस


बॉक्स
फोटो 35
ट्रेन रद्द होने से हुई परेशानी : सोनू
यात्री सोनू कुमार का कहना है कि वे अमृतसर जाने के लिए स्टेशन पर आए थे, लेकिन स्टेशन पर आने के बाद पता चला कि किसान आंदोलन के चलते आज कई ट्रेनें रद्द हो गई, जिससे अब दिक्कत होगी। अब अमृतसर जाने के लिए या तो बस का सहारा लेना होगा या फिर स्थिति सामान्य होने का इंतजार करना होगा।


बॉक्स
फोटो 37
अब बस का ही सहारा : अरविंद
यात्री अरविंद कुमार ने बताया कि वे लुधियाना के लिए ट्रेन में सफर करना चाहते थे, लेकिन स्टेशन पर पहुंचते ही पता चला कि आज अंबाला से आगे किसानों ने आंदोलन किया हुआ है, इसके कारण ही ट्रेन रद्द हुई। अब परेशानी से जूझना पड़ेगा। अब लुधियाना पहुंचने के बसों का ही सहारा लेने के सिवा कोई और रास्ता नजर नहीं आता।



बॉक्स
स्टेशन पर स्थिति सामान्य : बलवान सिंह
रेलवे स्टेशन अधीक्षक बलवान सिंह ने बताया कि पंजाब में किसान आंदोलन का असर ज्यादा है, जिसके चलते यात्रियों की सुरक्षा को लेकर रेलवे की ओर कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है तो कुछ ट्रेनों के रूट लुधियाना के बाद डायवर्ट किए गए है, जबकि कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर स्थिति सामान्य है, जिसके चलते अभी ट्रेनों पर ज्यादा असर देखने को नहीं मिल रहा हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed