फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Raids in hostels, guest Seal

हॉस्टल में छापामारी, कमरा सील

Sat, 14 Jun 2014 11:45 PM IST
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र
अमर उजाला, कुरुक्षेत्र Updated Sat, 14 Jun 2014 11:45 PM IST
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। केयू के हर्ष भवन में हॉस्टल प्रशासन ने छापामारी कर हुड़दंगबाजी कर रहे छात्रों को नसीहत देते हुए एक कमरा रद्द कर दिया। यह छापामारी चीफ वार्डन डॉ. सतदेव ने अकेले दबिश दी।
विज्ञापन


इस बारे में डॉ. सतदेव ने बताया कि उन्हें शनिवार को गुप्त सूचना मिली थी कि हर्ष भवन के बी-6 में कुछ छात्र हुड़दंग मचा रहे हैं। इन छात्रों ने नशा भी कर रखा है। सूचना मिलने पर वे हर्ष भवन पहुंचे और उन्होंने जब बी-6 में छापामारी की तो वहां छात्र नशे में धुत होकर तेज आवाज में म्युजिक चलाकर हुड़दंगबाजी कर रहे थे।
विज्ञापन


उन्होंने तुरंत प्रभाव से यह कमरा रद्द करते हुए उसे सील कर दिया, जबकि कमरे में पड़ा सामान उठाकर स्टोर में रख दिया है। उन्होंने बताया कि यह अमित नरवाल और अनिल कुमार के नाम अलॉट है, जोकि बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चीफ वार्डन ने बताया कि इन छात्रों को ब्लैकलिस्ट कर दिया है और अगले शिक्षा सत्र में इनके नाम कमरा अलॉट नहीं होगा।

उनके अनुसार कमरे में छह-सात छात्र थे, जिन्हें वहां पहुंचकर बाहर निकाल दिया। उन्हाेंने बताया कि छापामारी का अभियान भविष्य में भी जारी रहेगा और किसी भी छात्र को अनुशासन से खिलवाड़ नहीं करने दिया जाएगा। ऐसा करने वाले छात्रों पर उचित कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed