{"_id":"6750113664c62588bf0accfa","slug":"rahul-mental-murder-case-the-accused-had-attacked-rahul-with-sticks-before-shooting-him-kurukshetra-news-c-45-1-sknl1005-127844-2024-12-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"राहुल मेंटल हत्याकांड : गोली मारने से पहले राहुल पर आरोपियों ने किया था डंडे से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राहुल मेंटल हत्याकांड : गोली मारने से पहले राहुल पर आरोपियों ने किया था डंडे से हमला
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। गोली लगने से पहले राहुल मेंटल की आरोपियों के साथ हाथापाई हुई थी। इसमें आरोपियों ने उस पर डंडों से हमला किया था। इसके साथ ही उस पर किसी नुकीली चीज से भी वार किया था। बाद में आरोपी राहुल की छाती में गोली मारकर फरार हो गए थे। पोस्टमार्टम के दौरान राहुल के शरीर पर सुएं और डंडे से हमला करने के निशान मिले हैं।मंगलवार को पुलिस ने दो चिकित्सकों के पैनल से राहुल के शव का पोस्टमार्टम कराया साथ ही पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी भी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव को परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस ने पिता इंद्रजीत की शिकायत पर थाना शहर पिहोवा में आरोपी सेठी के खिलाफ हत्या समेत शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। सीआईए-एक और थाने की टीम मामले की छानबीन कर रही है। वहीं, मंगलवार को फॉरेंसिक की टीम ने घटनास्थल का दोबारा जायजा भी लिया।
उधर, सूत्रों के मुताबिक पुलिस के हाथ घटनास्थल से वारदात की सीसीटीवी फुटेज भी लगी है। इस आधार पर पुलिस आरोपियों की पहचान कर रही है। बताया यह भी जा रहा है कि हमलावरों में एक आरोपी की पहचान पुलिस ने कर ली है, जिसकी धरपकड़ के लिए पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही है। आरोपी कार में सवार होकर घटनास्थल पर आए थे, जिन्होंने राहुल मेंटल पर डंडों से हमला करने के बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी थी।
शव से बरामद हुई गोली
फॉरेंसिक विशेषज्ञ डॉ. नरेश सैनी ने बताया कि मृतक के शरीर में गोली फंसी हुई थी। गोली छाती और फेफड़े को चीरते हुए कमर की साइड में फंस गई थी। इस गोली को सील पैक करके पुलिस के हवाले कर दिया है। शरीर पर सुएं और डंडे मारने के निशान भी मिले हैं, मगर युवक की मौत गोली लगने से हुई है। वहीं सोमवार को पुलिस ने घटनास्थल से गोली का एक खोल बरामद हुआ था।
विज्ञापन
पुलिस कर रही मामले की गहनता से जांच
सीआईए-एक के प्रभारी सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी टीम गहनता से मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने एक आरोपी सेठी को नामजद किया है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मेंटल पर दर्ज मामले
सात मार्च 2020 को पुलिस ने राहुल मेंटल को पिहोवा के बाला सुंदरी के पास से देसी कट्टा व कारतूस के साथ पकड़ा था। पूछताछ में आरोपी ने 10 फरवरी को अपने साथी बलदेव सिंह के साथ नंद कॉलोनी से बाइक चुराई थी। उसके बाद उसने 13 फरवरी को अपने साथी सुखदेव सिंह व बलदेव सिंह के साथ मिलकर अमीन रोड पर सुनार के साथ लूटपाट के प्रयास में गोली मार दी थी।
- पिछले साल पुलिस ने राहुल मेंटल को सात मार्च को चोरी के मामले में गिरफ्तार किया था। इसके अलावा राहुल पर लड़ाई-झगड़े, हत्या का प्रयास, शस्त्र अधिनियम और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। राहुल मेंटल जमानत पर आया हुआ था।