फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rahul Gandhi is the first member of Nehru Gandhi family to reach Geeta's birthplace

नेहरू गांधी परिवार के पहले सदस्य हैं राहुल गांधी जो पहुंचेंगे गीता जन्मस्थली

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 06 Oct 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi is the first member of Nehru Gandhi family to reach Geeta's birthplace
राहुल गांधी की ट्रैक्टर यात्रा को लेकर हरियाणा-पंजाब बॉर्डर ट्यूकर का दौरा करती कुमारी शैलजा। - फोटो : Kurukshetra
राजेश शांडिल्य
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। केंद्र सरकार के कृषि कानून के खिलाफ कुरुक्षेत्र के जिस पवित्र स्थल पर आज राहुल गांधी को रक्षासूत्र बंधेगा, उस जगह पर महाभारत युद्ध से पहले भगवान श्रीकृष्ण ने गीता का उपदेश दिया था। कांग्रेस ने इस जगह को बाकायदा सोची समझी रणनीति के तहत तय किया है, ताकि राहुल गांधी के खेती बचाओ आंदोलन को मीडिया इनटेंशन मिल सके।
बता दें कि गीता का उपदेश स्थल पर 21 वेदपाठी ब्राह्मण राहुल गांधी को यहां अक्षय वट के नीचे रक्षासूत्र बांधेंगे। यहां करीब 10 मिनट तक कुरुक्षेत्र संस्कृत वेद विद्यालय एवं छात्रावास के प्रमुख आचार्य पंडित नरेश द्वारा राहुल गांधी को तिलक कर रक्षासूत्र बांधा जाएगा। इस बीच स्वस्तिवाचन और गीता पाठ एवं पूजन होगा। तत्पश्चात राहुल गांधी को पावन ग्रंथ गीता भेंट कर प्रसाद में श्रीफल, ऋतुफल और मिष्ठान और मिश्री इलायची दी जाएगी। यह व्यवस्था प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने राहुल गांधी के ज्योतिसर दौरे के समय की है। यहां रोचक पहलू यह है कि जहां राष्ट्रपति पद पर रहते एपीजे अब्दुल कलाम सहित संघ प्रमुख मोहन भागवत और देश की कई बड़ी हस्तियां यूपीए और एडीए के शासनकाल में ज्योतिसर पहुंच चुकी हैं, वहीं नेहरु गांधी परिवार से राहुल गांधी पहले सदस्य हैं, जो गीता जन्मस्थली के दर्शन करेंगे।
विज्ञापन

सोमवार सुबह 9 बजे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक अरोड़ा ने गीता जन्मस्थली ज्योतिसर पर की जाने वाली व्यवस्था का जायजा लिया। देर शाम को राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा को कुरुक्षेत्र में विराम देने की सूचना के साथ अब यह हो गया है कि राहुल गांधी का कुरुक्षेत्र दो दिन का नहीं, बल्कि एक ही दिन में निपट जाएगा और उनकी यात्रा करनाल भी नहीं जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

राहुल और बड़े नेताओं के लिये बुक था पूरा होटल
पहले माना जा रहा था कि राहुल गांधी कुरुक्षेत्र में एक प्रमुख धार्मिक संस्था के आश्रम में रात्रि ठहराव कर सकते हैं, क्योंकि कि इस संस्था के दूसरे राज्यों में स्थित आश्रमों और केंद्रों में पहले भी कई बार खुद राहुल गांधी और परिवार के सदस्य आ चुके हैं। एक दिन पहले ही जीटी रोड उमरी स्थित एक पूरे होटल को बुक किया गया था, जहां उनके और निजी स्टाफ सहित कई बड़े नेता भी स्टे करना था, लेकिन राहुल का कुरुक्षेत्र ठहराव टलने के बाद यह बुकिंग भी रद्द हो चुकी है।

करनाल नहीं जाएंगे राहुल गांधी, खेती बचाओ यात्रा कुरुक्षेत्र में लेगी विराम
राहुल गांधी की खेती बचाओ यात्रा कुरुक्षेत्र में ही पूरी होगी, यानी अब उनका दो दिन का दौरा एक ही दिन में निपटाना तय हो चुका है। इसकी जानकारी कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुमारी सैलजा ने दी। बता दें कि पहले राहुल गांधी का दौरा दो दिन का तय था। उन्हें मंगलवार को पंजाब सीमा से कुरुक्षेत्र जिला के गांव ट्यूकर में प्रवेश कर पिहोवा होते कुरुक्षेत्र पहुंचना था। इसके बाद रात को कुरुक्षेत्र में ठहराव के बाद उन्हें अगले दिन पिपली में किसानों को संबोधित करने के बाद ट्रैक्टर पर सवार होकर करनाल की ओर कूच करना था। अब कुरुक्षेत्र में ही इस दौरे के समाप्त होने के बाद उनका करनाल जिला का दौरा टल चुका है। उन्होंने बताया गया है कि पंजाब से कुरुक्षेत्र की सीमा में प्रवेश के समय में थोड़ा परिवर्तन हुआ है। जहां पहले 12 हरियाणा की सीमा में प्रवेश तय था, लेकिन अब यहां राहुल गांधी करीब दो से ढाई बजे के बीच प्रवेश करेंगे। राहुल गांधी पंजाब सीमा से पिहोवा तक ट्रैक्टर पर सवाल होकर आएंगे, जबकि पिहोवा से ज्योतिसर और कुरुक्षेत्र तक कार में सवार होकर पहुंचेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed