फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Rahul Gandhi Haryana Visit Congress district presidents meeting

Haryana: कांग्रेस जिलाध्यक्षों का राहुल गांधी के सामने छलका दर्द, बोले- पार्टी के नेता करते हैं मनामानी

Wed, 21 Jan 2026 09:23 PM IST
शाहिल शर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Published by: शाहिल शर्मा Updated Wed, 21 Jan 2026 09:23 PM IST
सार

कांग्रेस जिलाध्यक्षों का राहुल गांधी के सामने जमकर दर्द छलका। उन्होंने कहा कई नेता अपनी मनमानी करते हैं जिससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जाता है। 

विज्ञापन
Rahul Gandhi Haryana Visit Congress district presidents meeting
कांग्रेस जिलाध्यक्षों से चर्चा करते राहुल गांधी - फोटो : संवाद

विस्तार

बीते नौ दिनों से सियासी गुरों के साथ-साथ अनुशासन का पाठ सीख रहे कांग्रेस जिलाध्यक्षों का राहुल गांधी के समक्ष दर्द छलक उठा। राहुल गांधी जब उन्हें पार्टी संगठन को मजबूत बनाने व धरातल पर कार्य करते हुए कार्यकर्ताओं को मजबूती से जोड़ने का गुरुमंत्र दे रहे थे तो जिलाध्यक्षों ने पार्टी संगठन में खींचतान से लेकर नेताओं की मनमानी की भी खूब पोल खोली।

विज्ञापन


नेता करते हैं मनमानी

हिसार के जिलाध्यक्ष ब्रिजलाल बहबलपुरिया सहित कई अन्य जिलाध्यक्षों ने कहा कि नेता इस तरह मनमानी करते हैं कि कांग्रेस के स्थापना दिवस समारोह में शामिल तक नहीं होते जिससे कार्यकर्ताओं में गलत संदेश जा रहा है। जब नेता ही ऐसा करेंगे तो पार्टी संगठन कैसे मजबूत हो सकता है और अनुशासन भी संभव नहीं। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि अब ऐसा नहीं होने दिया जाएगा। कार्यकर्ता से लेकर पार्टी नेता को अनुशासन में रहते हुए संगठन को मजबूती देनी होगी। राहुल गांधी ने कहा कि हर जिलाध्यक्ष को मजबूती से काम करना होगा और यह काम धरातल से ही शुरू करें।
विज्ञापन


राहुल गांधी ने जिलाध्यक्षों को सिखाए ताइक्वांडो के गुर

राहुल गांधी पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ हरियाणा व उत्तराखंड के जिलाध्यक्षों को ताइक्वांडो के भी गुर दे गए। जहां करीब ढाई घंटे तक उन्होंने एक-एक कर सियासी कदमों, पार्टी की नीतियों, लक्ष्यों से लेकर वर्तमान मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की, वहीं करीब एक घंटे तक जिलाध्यक्षों को ताइक्वांडो के भी दांव पेंच सिखाए। राहुल गांधी से इतनी करीब से मुलाकात कर हरियाणा व पंजाब के जिलाध्यक्ष गदगद हो उठे। पिछले नौ दिनों से बंद हॉल में खास कक्षा लगा रहे जिलाध्यक्ष राहुल गांधी से मिलकर उत्साह से लबरेज दिखाई दिए। कई जिलाध्यक्षों की राहुल गांधी से सीधी मुलाकात की मुराद पूरी हुई और कई उनसे संवाद कर खिल उठे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रोटोकॉल के कारण नौ दिन से पत्रकारों से बचते रहे जिलाध्यक्षों ने राहुल गांधी के निकलते ही खुलकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि आज उन्हें एहसास हुआ कि वे राहुल गांधी से भी मिल सकते हैं। कई जिलाध्यक्षों ने कहा कि इससे पहले उनकी आज तक इतने करीब से राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो पाई थी। आज उनसे मिलकर हौसला बढ़ गया है।

जिलाध्यक्षों के कहने पर राहुल गांधी ने तोड़ा वीआईपी कल्चर

कई जिलाध्यक्षों में उस समय मायूसी छा गई थी जब उन्हें पता चला कि राहुल गांधी उनके साथ नहीं बल्कि तीन से चार प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ बैठकर ही खाना खाएंगे। हिसार ग्रामीण के जिलाध्यक्ष ब्रिज लाल बहबलपुरिया ने राहुल गांधी के समक्ष इस पर आपत्ति जताई। इसके बाद राहुल गांधी ने प्रदेश स्तर के नेताओं के साथ वीआईपी खाना छोड़ जिलाध्यक्षों के साथ खाना खाया। इससे जिलाध्यक्ष गदगद दिखाई दिए।

जिलाध्यक्ष के परिजन बोले- हम राहुल गांधी से मिलकर रह गए हैरान

चरखी दादरी के जिला प्रधान सुशील धानक का परिवार भी राहुल गांधी से मिला जिसमें बॉक्सर बेटी और पार्टी की युवा इकाई की सोशल मीडिया कोऑर्डिनेटर जसबीर, उनकी मां आशा देवी, बहन मिनाक्षी भी शामिल रहीं। उन्होंने बाद में बताया कि राहुल गांधी से इस तरह पहली बार मुलाकात हुई। उन्होंने परिवार के कुशलक्षेम के अलावा विभिन्न क्षेत्रों के बारे में और वर्तमान हालात पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने एसिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती में लागू किए गए 35 फीसदी क्राइटेरिया के विरोध में एचपीएससी कार्यालय पंचकुला के समक्ष धरना दे रहे युवाओं की मांग पर पत्र भी सौंपा। इस पर राहुल गांधी ने कहा कि यह मुद्दा युवाओं के भविष्य से जुड़ा है, जिसे प्रमुखता से उठाया जाएगा।



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed