फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   RAF and police teams are keeping vigil on Punjab border

Kurukshetra News: आरएएफ और पुलिस टीमें रख रहीं पंजाब बॉर्डर पर निगरानी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 16 Dec 2024 01:41 AM IST
विज्ञापन
RAF and police teams are keeping vigil on Punjab border
कुरुक्षेत्र/पिहोवा। पटियाला की तरफ से किसानों का दिल्ली कूच रोकने के लिए ट्यूकर बॉर्डर के मारकंडा पुल पर आरएएफ (त्वरित कार्रवाई बल) के जवान पहरे पर हैं। यहां किसानाें की कोई गतिविधि नहीं हो रही है। इसलिए रास्ते पर कोई नाका तक नहीं लगाया गया है। हालांकि जवान दिन-रात की शिफ्ट में ड्यूटी कर रहे हैं। रात के समय थाना सदर पुलिस और ईआरवी टीम गश्त कर रही हैं।
विज्ञापन

वहीं भाकियू चढूनी के अध्यक्ष ने खनोरी बॉर्डर पर किसान नेता डल्लेवाल से मुलाकात कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। दूसरी तरफ अधोया और इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा गांव में पुलिस के जवानों को तैनात किया गया है। इसके अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर शाहाबाद के मारकंडा पुल पर पुलिस नजर रखे हुए हैं, मगर जिले भर में पंजाब से सटे बॉर्डर पर कहीं भी किसानों की कोई हलचल और गतिविधि नहीं है। इसलिए किसी भी रास्ते को बंद नहीं किया गया है। सिर्फ आरएएफ और पुलिस की टीमें बॉर्डर पर नजर रख रही हैं।
विज्ञापन

उधर, शासन और प्रशासन किसानों को हल्के में नहीं ले रहा है। इसलिए किसानों को रोकने के लिए बॉर्डर पर किसी भी स्थिति से निपटने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए है। गत सप्ताह ही प्रशासन ने ट्यूकर बॉर्डर पर किसानों को रोकने के लिए सीमेंट, बजरी, सीमेंट के बड़े ब्लॉक, बैरीकेड, बुल्डोजर, रोड रोलर के साथ अन्य इंतजाम कर लिए थे। किसानों की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए ड्रोन कैमरे से नजर रखी जा रही है। बॉर्डर पर सीसीटीवी कैमरे भी इंस्टॉल कराए गए हैं। पुलिस के साथ खुफिया तंत्र आसपास के गांवों पर भी नजर रखे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



किसानों को रोकने के लिए तैयारी पूरी : सिंगला
पुलिस अधीक्षक वरुण सिंगला ने बताया कि पुलिस प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। बॉर्डर पर आरएएफ के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। किसानों की हर गतिविधि पर निगाह है। बॉर्डर पर पूरे इंतजामात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed