फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Questions were raised on the quality of food in the Dharamshala, a shootout took place during the Maha Yagya

Kurukshetra News: धर्मशाला में भोजन की गुणवत्ता पर उठे थे सवाल, महायज्ञ में हुआ गोलीकांड

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Mar 2025 01:43 AM IST
विज्ञापन
Questions were raised on the quality of food in the Dharamshala, a shootout took place during the Maha Yagya
कुरुक्षेत्र। केशव पार्क के समक्ष स्थित धर्मशाला में भोजन पर एक दिन पहले शुक्रवार को ही सवाल उठे थे तो अगले दिन शनिवार सुबह ये विवाद में बदल गया। विवाद इस कदर बढ़ा कि महायज्ञ स्थल तक पहुंच गया, जहां गोलीकांड को अंजाम दे दिया गया। दो से तीन फायर किए गए, जिससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया। गोलीकांड का आरोपी फरार हो गया, जिसे काबू करने के लिए भले ही सीआईए सहित तीन टीमें लगी रहीं तो वहीं सीसीटीवी कैमरे भी खंगाले गए इसके बावजूद आरोपी का सुराग नहीं लग सका। फायरिंग में घायल हुए ब्राह्मण लखनऊ निवासी आशीष तिवारी की शिकायत पर पुलिस ने आर्म्स एक्ट एवं हत्या के प्रयास के आरोप में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी को जल्द काबू कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




महायज्ञ से एक दिन पहले की थी मारपीट
अवधेश दीक्षित ने रोष जताते हुए आरोप लगाए कि महायज्ञ से एक दिन पहले 17 मार्च को ही धर्मशाला में कुछ लोगों ने कई ब्राह्मणों के साथ मारपीट भी की थी। ऐसे में कई ब्राह्मण लौट भी गए। शुक्रवार शाम को जो चावल दिए थे वे खराब थे और सुबह यही चावल खिचड़ी में मिला दिए। विरोध करने हमला कर दिया गया। गोली लगने से घायल हुए आशीष तिवारी को सिविल अस्पताल से पीजीआई रेफर कर दिया गया जबकि बाद में उसे शहर के ही निजी अस्पताल में ले जाया गया। वहीं पत्थर लगने से घायल हुए प्रिंस शुक्ला को भी देर रात सिविल अस्पताल से निजी अस्पताल में ही रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन




सुबह चार से आठ बजे तक किया था यज्ञ
गोली में घायल हुए ब्राह्मण लखनऊ के सेक्टर 14 के रहने वाले आशीष तिवारी ने पुलिस में दर्ज कराए बयान में बताया कि सुबह चार बजे से आठ बजे तक सभी ब्राह्मणों ने हवन यज्ञ करवाया था। इसके बाद वे हर रोज की तरह धर्मशाला में नाश्ता करने गए थे। खिचड़ी से बदबू आई तो उन्होंने अन्य ब्राह्मणों के साथ मिलकर स्वामी हरिओम के समक्ष शिकायत रखी। इसी दौरान ही उनके दो सुरक्षाकर्मियों ने कहा कि उन्हें यही खाना मिलेगा। इस पर आपत्ति जताई तो फायरिंग कर दी, जिसमें वह घायल हो गया। पुलिस ने उनकी शिकायत पर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन




गोली लगने से तीन की मौत की फैला दी अफवाह
महायज्ञ स्थल पर गोलीकांड के बाद तीन लोगों की मौत की अफवाह फैला दी गई। इससे पुलिस के पसीने छूट गए। बाद में पुलिस ने इस पर स्पष्ट किया कि गोली एक ही व्यक्ति को लगी है और वह भी अस्पताल में उपचाराधीन है। दूसरे को पत्थर लगने से चोट लगी है। किसी की मौत नहीं हुई है। वहीं गोली चलाने व आरोपियों के संबंध में भी संशय बना रहा। दर्ज शिकायत में यज्ञ सम्राट स्वामी हरि ओम के दो सुरक्षाकर्मियों पर आरोप लगाए गए हैं तो वहीं दो खाली खोल व एक सिक्का मिलने की बात सामने आई है। वहीं डीएसपी सुनील कुमार ने दावा किया कि दो राउंड गोली चली है। दोनों के खोल बरामद कर लिए गए हैं।




दोषी पर हो कार्रवाई : स्वामी हरिओम
यज्ञ सम्राट स्वामी हरिओम का कहना है कि यज्ञ में विघ्न डालने का प्रयास किया गया है। किसने गोली चलाने की शरारत की है, यह पता नहीं लेकिन दोषी पर कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस प्रशासन अपना काम करेगा। यज्ञ सामान्य रूप से चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed