{"_id":"56fd7a804f1c1bae4cf00105","slug":"quality-education-area-will-be-increase","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षा की गुणवत्ता का बढ़ाया जाएगा दायरा : प्रो. केसी शर्मा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षा की गुणवत्ता का बढ़ाया जाएगा दायरा : प्रो. केसी शर्मा
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 01 Apr 2016 12:59 AM IST
विज्ञापन
केयू के नए कुलपति ने संभाला पदभार
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सात माह बाद केयू के 36वें कुलपति के तौर राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर के प्रोफेसर केसी शर्मा ने गुरुवार को पदभार संभाल लिया। कुलपति शर्मा ने आते ही अपने इरादे जाहिर कर दिए और अमर उजाला में गुरुवार को प्रकाशित नए कुलपति की चुनौतियों से संबंधित खबर के आधार पर कार्य करना भी शुरू दिया है। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि विद्यार्थियों से जुड़ी किसी भी समस्या को मामूली नहीं लिया जाएगा। यूनिवर्सिटी को पूरी डिजिट्लाईट करके विद्यार्थियों को राहत देने की बात कही है। उन्होंने कहा कि परीक्षा संबंधित सुधारों पर आज ही से काम शुरू किया जाएगा। उन्होंने यह किया भी और ईसी की बैठक में इसके लिए कमेटी का गठन करने के प्रस्ताव पारित कर दिया है। रजिस्ट्रार प्रवीण कुमार सैनी ने उन्हें पदभार ग्रहण कराया।
कुलपति ने सुबह साढ़े दस बजे वीसी ऑफिस पहुंचकर विधिवत पदभार संभाला। इसके बाद यूनिवर्सिटी से जुड़े हर वर्ग से मुलाकात की। पत्रकारों से चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी में बेहतर शिक्षा का माहौल सभी के साथ मिलकर तैयार किया जाएगा। यूनिवर्सिटी को ए ग्रेड वापस दिलाने के लिए नैक का दौरा कराया जाएगा। इसकी प्रक्रिया में तेजी लाई जाएगी। साथ ही विद्यार्थियों की सुविधाओं के लिए यूनिवर्सिटी को डिजीटलाइजेशन करने पर फोकस करने की बात भी कही।
कुलपति प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा ने कहा कि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में गुणात्मक दृष्टि से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर केयू की एक पहचान बनें इसके लिए वे सभी के साथ मिलकर काम करेंगे। उन्होंने कहा कि यूनिवर्सिटी, हरियाणा का सबसे पुरानी, बड़ी और समृद्ध यूनिवर्सिटी है। इसकी पहचान गुणवत्तापरक शिक्षा के क्षेत्र में बनाने की जरूरत है।
विज्ञापन
विद्यार्थी सबसे अहम
उन्होंने कहा कि किसी भी यूनिवर्सिटी में विद्यार्थी सबसे महत्वपूर्ण होते हैं। उनकी पहली प्राथमिकता अध्ययन व अध्यापन का माहौल बेहतर करने की होगी। उनका प्रयास होगा कि यहां ऐसा एकेडमिक माहौल बने जिसमें विद्यार्थी बेहतरीन प्रोफेशनल बनकर देश व समाज के विकास में सकारात्मक भूमिका निभा सकें। उन्होंने कहा कि ं विद्यार्थियों को हर तरह की सुविधाएं मिलें, इसके लिए हर संभव प्रयास करें।
सभी का साथ जरूरी
कुलपति ने कहा कि केयू का देशभर की यूनिवर्सिटी में 10वां स्थान है। शिक्षा, शोध, खेल, कला, संस्कृति सहित सभी क्षेत्रों में बेहतरीन कार्य कर रहा है। इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान और ज्यादा मिले इसके लिए विद्यार्थी, शिक्षक एवं सभी गैर-शिक्षक कर्मचारियों के साथ मिलकर काम करेंगे।
पत्नी के साथ पहुंचे वीसी
कुलपति प्रोफेसर केसी शर्मा धर्मपत्नी डॉ. मंजू शर्मा के साथ यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस दौरान उनके साथ राजस्थान यूनिवर्सिटी के एसोसिएट प्रोफेसर बॉटनी, डायरेक्टर वूमैन स्टडीज सेंटर राजस्थान यूनिवर्सिटी, एसबीआई के पूर्व जनरल मैनेजर विनोद द्विवेदी और उनकी धर्मपत्नी सरोज द्विवेदी भी थी।
अधिकारियों से की चर्चा
कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के नवनियुक्ति कुलपति ने गुरुवार को विश्वविद्यालय के अधिकारियों के साथ अपनी अनौपचारिक बैठक में विश्वविद्यालय से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की। इस मौके पर उन्होंने अपने अनुभवों को सांझा किए और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की उच्च शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्धियों को जानने का प्रयास किया।
35 वर्षों का अनुभव है नए कुलपति को
यूनिवर्सिटी ऑफ राजस्थान के बॉटनी विभाग से सेवानिवृत्त प्रो. कैलाश चन्द्र शर्मा का उच्च शिक्षा के क्षेत्र में 35 वर्षों का अनुभव है। वे उच्च शिक्षा से जुड़ी कई राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय संस्थाओं के सदस्य रहे हैं। उनके राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय शोध जनरल में 60 से अधिक पेपर व 4 पुस्तकें प्रकाशित हो चुकी हैं। बॉटनी के क्षेत्र में प्लांट मोर्फोलोजी, मोर्फोजैनिसिस, प्लांट स्ट्रक्चर एंड इनवायरमेंटल इफेक्ट्स, डेवलेपमेंट एनाटॉमी विषय के विशेषज्ञ हैं। उच्च शिक्षा के क्षेत्र में कार्य के लिए उन्हें यूजीसी बीएसआर फैकल्टी फैलोशिप अवार्ड व कई अन्य सम्मान मिल चुके हैं। राजस्थान विश्वविद्यालय में विभिन्न प्रशासनिक, अकादमिक पदों पर काम करने का उनका लंबा अनुभव है।
कुटा सहित बधाई देने वालों का लगा तांता
नए कुलपति को बधाई देने के लिए कुटा के प्रधान डॉ. संजीव शर्मा के नेतृत्व में सभी पदाधिकारी पहुंचे। इनके अलावा भाजपा के विभिन्न शाखाओं के पदाधिकारी भी स्वागत के लिए यूनिवर्सिटी पहुंचे। इस मौके पर कुलसचिव डॉ. प्रवीन कुमार सैनी। सभी डीन, विभागाध्यक्षों के अलावा भाजपा के जिलाध्यक्ष धर्मवीर मिर्जापुर सहित खासी तादाद में लोग मौजूद रहेे