फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   PWD started the exercise to acquire the place

Kurukshetra News: पीडब्ल्यूडी ने जगह हासिल करने के लिए शुरू की कवायद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 26 Feb 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
PWD started the exercise to acquire the place
कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड ​पर भंडारण निगम। संवाद - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। करीब 25 वर्षाें से पिपली-लाडवा रोड पर स्थित हरियाणा भंडारण निगम की ओर से वर्ष 2017 से पीडब्ल्यूडी की जगह पर किए गए कब्जे को अब छोड़ना पड़ेगा। लंबी जद्दोजहद के बाद पीडब्ल्यूडी की ओर से अपनी जगह हासिल करने के लिए कवायद शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

इसका खुलासा एक सर्वे में हुआ था। एक माह के अंदर अपनी दीवार बनाने और पहले बनी दीवार को ढहाने का भी अल्टीमेटम दे दिया गया है। इसके बाद ड्रेनेज तक टाइल लगाने का कार्य किया जाएगा। कुरुक्षेत्र कार्यालय के अधीन वेयरहाउस की हालिया दीवार को क्रॉस करके पीडब्ल्यूडी की ओर से बरसाती पानी की निकासी के लिए ड्रेनेज बनाने की योजना पर भी काम चालू किया गया।
विज्ञापन

इसको देखते हुए सड़क निर्माण विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले ड्रेनेज के बिल्कुल निकट वेयरहाउस की ओर से अपनी हद में नई दीवार बनाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। भंडारण निगम की ओर से भी टेंडर हो चुके हैं। अगले लगभग दो महीने में नई दीवार बनाकर पहले की बनी दीवार को तोड़ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक माह का अल्टीमेटम दिया, खुली सड़क पर फोकस : धर्मवीर
लोक निर्माण विभाग की लाडवा शाखा एसडीओ धर्मवीर ने कहा कि कई वर्षों से सड़क से लगती कहीं तीन फीट, कहीं पांच फीट तो कहीं आठ से 10 फीट तक की जगह को वेयरहाउस ने अपने अधीन माना हुआ था। सर्वे होने के बाद स्थिति स्पष्ट हुई। भंडारण निगम को अपनी हद में नई दीवार बनाने का एक माह का अल्टीमेटम दिया गया है। कुछ दिन ज्यादा लगे तो आपसी सहमति से समय बढ़ाया भी जा सकता है। फिलहाल पीडब्ल्यूडी की ओर से पक्के नाले का निर्माण कार्य भी लगभग पूरा होने को है। वेयरहाउस की दीवार हटते ही अच्छी गुणवत्ता के पेवर ब्लॉक यानी टाइल लगाने का कार्य शुरू कर दिया जाएगा। वेयरहाउस के साथ आसपास की लगभग 500 मीटर की लंबाई रहेगी जिसमें ड्रेनेज निर्माण होगा। सरकार के निर्देश पर लोगों को अच्छी खुली साफ सड़क देने पर फोकस है।

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर भंडारण निगम। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर भंडारण निगम। संवाद- फोटो : samvad

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर भंडारण निगम। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर भंडारण निगम। संवाद- फोटो : samvad

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर भंडारण निगम। संवाद

कुरुक्षेत्र। पिपली-लाडवा रोड पर भंडारण निगम। संवाद- फोटो : samvad

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed