{"_id":"621bdb8665800b7b3043b091","slug":"putin-s-luck-changed-tea-and-coffee-will-be-sold-in-the-shop-instead-of-kiosk-kurukshetra-kurukshetra-news-knl100365914","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुतिन की बदली किस्मत! खोखे की जगह दुकान में बेचेगा चाय-कॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुतिन की बदली किस्मत! खोखे की जगह दुकान में बेचेगा चाय-कॉफी
विज्ञापन
पिहोवा गुरुद्वारा रोड बाजार में खोखे में चाय बेचने वाले राजू उर्फ पुतिन से बातचीत करते खेल राज्य?
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
कुरुक्षेत्र। 10 साल से एक खोखे में चाय बेचने वाले पुतिन उर्फ राजू की किस्मत अचानक से बदल जाएगी, उसने कभी सोचा नहीं था। अब वह खोखे की जगह दुकान में चाय-कॉफी बेच सकेगा। यह संभव होगा खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह की ओर से दी गई एक लाख की आर्थिक सहायता से, जो रविवार को जन्मदिन के मौके पर खोखे में पहुंचे थे। इस दौरान पुतिन उर्फ राजू से हुई बातचीत के बाद राज्यमंत्री ने न सिर्फ मदद की, बल्कि उसे अपना दोस्त भी बताया।
प्रदेश के खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह रविवार को अपने जन्मदिन पर पिहोवा सरस्वती तीर्थ पर आशीर्वाद लेने के लिए जाते समय गुरुद्वारा रोड पर दुकानदारों से मिल रहे थे। इस बीच उनकी नजर वहां पर खोखे में चाय बेच रहे एक व्यक्ति पर पड़ी। राज्यमंत्री तुरंत वहां गए और खोखे में रखी बेंच पर बैठ गए। राज्यमंत्री को अचानक से अपने खोखे में बैठा देख राजू उर्फ पुतिन दंग रह गया। इतने में राज्यमंत्री ने उसे भी बेंच पर साथ बिठा लिया।
इस दौरान खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने राजू के हाथों से बनी चाय की चुस्की ली और उसके मन की बात जानी। राजू ने बताया कि वह पिछले 10 साल से इस खोखे में चाय बेचकर अपने परिवार का पालन पोषण कर रहा है। वह पिहोवा में ही किराए के मकान में अपनी पत्नी व दो बेटियों के साथ रहता है। बड़ी बेटी छठी और छोटी बेटी पहली कक्षा में पढ़ती है। आय का एकमात्र साधन यह खोखा ही है, जिस पर दिन में 200 से 250 रुपये की कमाई होती है। इससे वह परिवार का गुजर बसर करता है।
विज्ञापन
वह दोनों बेटियों को अच्छे से पढ़ा कर अफसर बनाना चाहता है। खेल राज्यमंत्री ने राजू की मन की बात सुनते ही चंद मिनटों में उसे दोस्त बनाकर कॉफी की दुकान खोलने के लिए एक लाख रुपये देने की घोषणा कर दी। इतना ही नहीं भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर राजू ने कहा कि उसने सपने में भी नहीं सोचा था कि राज्यमंत्री खुद उनके पास आएंगे और उनकी मदद करेंगे।
हर एक जरूरतमंद की कर रहे सहायता : संदीप सिंह
खेल राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि वह प्रदेश के हर एक जरूरतमंद की सहायता के लिए तत्पर हैं। कोई भी जरूरतमंद किसी भी समय उनके पास आकर मदद मांग सकता है। जरूरतमंदों के लिए उनके घर के दरवाजे 24 घंटे खुले हैं।