फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Purchase of sunflower started, relief to farmers

Kurukshetra News: सूरजमुखी की खरीद शुरू, किसानों को राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 03 Jun 2025 02:06 AM IST
विज्ञापन
Purchase of sunflower started, relief to farmers
इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की गुणवता जांचते हुए खरीद एजेंसी के अ​धिकारी व मौजूद किसान ए
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र/इस्माईलाबाद। आखिरकार सोमवार को सूरजमुखी की सरकारी खरीद शुरू हो गई, जिससे करीब 15 दिन से इंतजार कर रहे किसानों को बड़ी राहत मिली है। जिले के सभी केंद्रों पर वेयर हाउस कार्पोरेशन व हैफेड द्वारा खरीद शुरू की गई है। इस्माईलाबाद में पहले दिन एजेंसी के इंस्पेक्टर अनिल कुमार की अध्यक्षता में करीब 800 क्विंटल फसल खरीद की गई।
उन्होंने बताया कि जो सूरजमुखी सरकारी मापदंडों के अनुसार सही पाई जाएगी उसे तुरंत प्रभाव से खरीद लिया जाएगा। किसानों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जाएगी। पोर्टल पर दिक्कत के चलते रविवार को तकनीकी दिक्कत के चलते खरीद का कार्य शुरू नहीं हो पाया था।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि अब समस्या दूर हो चुकी है अब सुचारू रूप से सूरजमुखी की खरीद का कार्य किया जाएगा। मार्केट कमेटी सचिव अंकुर ठकराल ने कहा कि अनाज मंडी में शेड नंबर दो और तीन में सूरजमुखी की सुचारू रूप से खरीद शुरू हो चुकी है। पहले दिन पहली ढेरी किसान कश्मीरा सिंह की खरीदी गई तो 18 क्विंटल हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शाहाबाद में जैनपुर के किसान की खरीदी सूरजमुखी की पहली ढेरी : शाहाबाद। अनाज मंडी में सूरजमुखी की सरकारी खरीद आज विधिवत रूप से आरंभ हो गई। गांव जैनपुर के किसान जगतेश्वर पाल सिंह की 40 क्विंटल सूरजमुखी की पहली ढेरी हैफेड एजेंसी के माध्यम से खरीदी गई।

भाजपा नेता सुभाष कलसाना, मार्केट कमेटी के सचिव कृष्ण कुमार मलिक सहित बड़ी संख्या में किसान और आढ़ती उपस्थित रहे। शेड नंबर एक में जैसे ही खरीद प्रक्रिया शुरू हुई, मंडी में बीते कई दिनों से अपनी फसल बेचने का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरे पर खुशी की लहर दौड़ गई। किसानों ने राहत की सांस लेते हुए सरकार के इस कदम की सराहना की।

इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की गुणवता जांचते हुए खरीद एजेंसी के अधिकारी व मौजूद किसान ए

इस्माईलाबाद। अनाजमंडी में सूरजमुखी की गुणवता जांचते हुए खरीद एजेंसी के अधिकारी व मौजूद किसान ए

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed