फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Purchase of 7 lakh 50 thousand 140 quintals of paddy

अब तक विभिन्न एजेंसियों ने 27245 किसानों से खरीदा 21 लाख 50 हजार 180 क्विंटल धान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 09 Oct 2021 01:12 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 7 lakh 50 thousand 140 quintals of paddy
जिलेभर की अनाज मंडियों व खरीद केंद्र से शुक्रवार को एजेंसियों ने 7 लाख 50 हजार 140 क्विंटल धान की खरीद की है। किसानों से लगातार धान खरीद का कार्य किया जा रहा है। हालांकि गेट पास न कटने मिलर्स में रोष पनप रहा है। थानेसर अनाज मंडी में गेट पास न कटने से उठान नहीं हो रहा है और ट्रक मंडी में ही अटके हुए है, जिससे मंडी में जाम की स्थिति बनी हुई है। ट्रक चालक संजीव, नानक सिंह, जोगिंद्र सिंह, गुरमुख, सुरेंद्र, गुरदर्शन सिंह व गुरदीप ने बताया कि वीरवार शाम 6 बजे से गेट पास नहीं काटे जा रहे है। इस कारण उनके ट्रक मंडी में ही फंसे हुए है। इससे न केवल उनको बल्कि मिसर्ल को भी नुकसान हो रहा है। शुक्रवार 1 बजे तक भी गेट पास नहीं कटने पर उन्होंने मिलर्स को सूचना दी है। मिलर्स अधिकारियों से बातचीत करने में लगे हुए है। वहीं मामले को लेकर थानेसर मार्केट कमेटी सचिव हरजीत सिंह ने बताया कि पोर्टल में समस्या आने के कारण गेट पास नहीं काटे जा रहे है। समस्या को दूर करने के लिए टीम पहुंच चुकी है। शीघ्र ही गेट पास काटे जाएगे। इसके अलावा गेट पास काटने वाले कर्मियों की संख्या भी बढ़ाई जा रही है ताकि गेट पास के लिए किसी को कोई समस्या न हो। वहीं डीसी मुकुल कुमार ने बताया कि शुक्रवार को 7 लाख 50 हजार 140 क्विंटल धान की खरीद की गई है। अब तक एजेंसियों ने 27245 किसानों से कुल 21 लाख 50 हजार 180 क्विंटल धान खरीदा है। इसमें डीएफएससी ने 16 लाख 86 हजार 390 क्विंटल, हैफेड 4 लाख 61 हजार 710 क्विंटल, एफसीआई 2080 क्विंटल धान खरीदा है। डीसी ने कहा कि खरीद केंद्रों पर किसान अपनी फसलों को निर्धारित शेड्यूल के अनुसार लेकर पहुंचे। रोजाना सभी एजेंसियों के खरीद कार्य व उठान कार्य से संबंधित रिपोर्ट डीएफएससी द्वारा एकत्रित की जा रही है। वीरवार तक 13713 एमटी धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। लगातार उठान का कार्य किया जा रहा है। किसी भी किसान, मजदूर, आढ़ती व मिलर्स को सीजन में परेशानी नहीं आने दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed