फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   'Punjab was our elder brother, now it has become a poor cousin', Kurukshetra

‘पंजाब पहले हमारा बड़ा भाई था, अब गरीब चचेरा बन गया’

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 07 Apr 2022 02:18 AM IST
विज्ञापन
'Punjab was our elder brother, now it has become a poor cousin', Kurukshetra
भाजपा के स्थापना दिवस पर पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित जनसभा के दौरान हाथ उठाकर लोगों का अभिवादन स् - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। भगवंत मान सरकार की ओर से हरियाणा-पंजाब की संयुक्त राजधानी राजधानी चंडीगढ़ पंजाब को सौंपने के प्रस्ताव पर हरियाणा सरकार के तेवर तल्ख होते जा रहे हैं। पिहोवा में भाजपा के स्थापना दिवस पर आयोजित रैली में हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने पंजाब सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि पंजाब पहले हमारा बड़ा भाई था, अब गरीब चचेरा बन गया है। उन्होंने कहा कि हरियाणा किसी भी कीमत पर चंडीगढ़ को पंजाब के हवाले नहीं करेगा। चंडीगढ़ पर उनका भी उतना ही अधिकार है जितना की पंजाब का। सीएम ने दावा करते हुए कहा कि हरियाणा सरकार के पास आज 1.77 लाख हजार करोड़ रुपये का बजट है, जोकि पंजाब सरकार से कई ज्यादा है।
मुख्यमंत्री बुधवार को भाजपा के 42वें स्थापना दिवस पर पिहोवा अनाज मंडी में आयोजित जनसभा को संबोधित कर रहे थे। रैली के दौरान उन्होंने कुरुक्षेत्र जिले के लिए 317 करोड़ रुपये की 91 योजनाओं की सौगात दी और 14.30 करोड़ रुपये की लागत से तैयार चार बड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ हरियाणा की राजधानी थी, है और रहेगी। हम सतलुज यमुना लिंक नहर (एसवाईएल) का पानी भी लेकर रहेंगे। पंजाब सरकार जिस एसवाईएल के पानी को देने में आनाकानी कर रही है, उस पर सुप्रीम कोर्ट ने 2002 में निर्णय दे दिया था कि एसवाईएल का पानी हरियाणा को भी मिलना चाहिए।
विज्ञापन

सीएम ने महंगाई पर बात रखते हुए कहा कि पेट्रोलियम पदार्थों में अपेक्षा से अधिक महंगाई हुई है, जो प्रदेश या केंद्र सरकार के हाथों में नहीं है। सरकार के हाथों सिर्फ इतना है कि जैसे पहले महंगाई हुई थी तो हमने वैट की दरें कम कर दी थीं, जिससे 10 से 12 रुपये की राहत मिली थी। अब फिर से क्रूड ऑयल की कीमत अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ रही है। हम विकल्प के तौर पर एथेनॉल की प्रोडक्शन बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम के अनुसार हम ई-वाहनों की ओर बढ़ रहे हैं। रोड ट्रांसपोर्ट की बजाय रेलवे व मेट्रो का नेटवर्क कैसे बढ़ें, इस पर ध्यान दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार के पास बजट की कोई कमी नहीं है। भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने भी चंडीगढ़ के विषय पर पंजाब सरकार के प्रस्ताव का विरोध किया। इस मौके पर सांसद नायब सिंह सैनी, थानेसर के विधायक सुभाष सुधा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सचिव कृष्ण कुमार बेदी, पूर्व विधायक डॉ. पवन सैनी व जिलाध्यक्ष राजकुमार सैनी मौजूद रहे।

हमारी कैंची इतनी कमजोर नहीं है, भ्रष्टाचारियों की गर्दन जरूर कटेगी
भ्रष्टाचार के मुद्दे पर मुख्यमंत्री बोले कि उन्होंने मुख्य सचिव की अध्यक्षता में एक अपेक्स बॉडी बनाई है, जो भ्रष्टाचार के खिलाफ काम कर रही। इसमें हमारे उच्चस्तरीय अधिकारी काम कर रहे हैं और वह खुद इसकी निगरानी कर रहे हैं। भ्रष्टाचार के मामले में एचसीएस व आईपीएस अधिकारियों को भी नहीं बख्शा गया है। हमारी कैंची इतनी कमजोर नहीं है, सभी भ्रष्टाचारियों की गर्दन कटेगी। बस हमें जानकारी दीजिए, गलत आदमी न फंस जाए इसका भी हम ध्यान रखेंगे। सीएम ने कहा कि स्टेट विजिलेंस ब्यूरो का विस्तार किया जा चुका है। अब डिवीजन स्तर पर विजिलेंस ब्यूरो होंगे। पहले छह ब्यूरो बनाए जाएंगे। पेपर नकल के केस में अब तक 71 एफआईआर हुई हैं, 615 लोग आज भी जेलों में हैं और जो 300 भगोड़े हैं, उनको भी जल्द पकड़ेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed