फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Punjab border sealed at three places in Kurukshetra

Kurukshetra: किसानों के दिल्ली कूच को लेकर सख्ती, पिहोवा और इस्माईलाबाद में तीन जगह पर पंजाब बॉर्डर सील

Sat, 10 Feb 2024 08:43 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Sat, 10 Feb 2024 08:43 PM IST
सार

सीमेंट के बड़े ब्लॉक लगा आवाजाही पर पूरी तरह से रोक लगाई गई है। जिले में धारा 144 लगी है। किसानों की हर गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। 

विज्ञापन
Punjab border sealed at three places in Kurukshetra
किसान आंदोलन को लेकर अलर्ट। - फोटो : संवाद

विस्तार

कुरुक्षेत्र जिला पुलिस ने विभिन्न किसान संगठनों के 13 फरवरी को दिल्ली कूच को रोकने के लिए पिहोवा और इस्माईलाबाद से सटे पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया है। पिहोवा-पटियाला मार्ग पर ट्यूकर बॉर्डर पर मारकंडा मंदिर के साथ सीमेंट के बड़े ब्लॉक लगाकर पुल को बंद कर दिया।

विज्ञापन


वहीं पिहोवा के अधोया गांव में भी पंजाब बॉर्डर पर नाकाबंदी कर दी गई है। इसके साथ इस्माईलाबाद के कुम्हार माजरा गांव में बॉर्डर को भी सीमेंट के ब्लॉक से बंद किया जा रहा है। इन तीनों जगह पर आवाजाही को पूरी तरह से बंद रखा गया है।
विज्ञापन


जिला पुलिस किसानों के दिल्ली कूच को रोकने के लिए अलर्ट मोड पर है। पुलिस के साथ अर्द्ध सैनिक बल की चार कंपनियां पुलिस लाइन कुरुक्षेत्र में डेरा डाले हुए हैं। जल्द ही इन कंपनियों को पंजाब बॉर्डर पर तैनात किया जाएगा। हालांकि दावा किया जा रहा है कि जरूरत पड़ने पर और भी कंपनियों को रिजर्व में रखा गया है। पुलिस किसानों की हर गतिविधि पर नजर बनाए हुए है। वहीं जिलाधीश शांतनु शर्मा की ओर से 10 से 14 फरवरी तक जिलेभर में धारा 144 लागू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस प्रकरण को लेकर शनिवार सुबह से ही पुलिस बंदोबस्त करने में जुटी थी। बॉर्डर को सील करने के लिए सीमेंट के बड़े ब्लॉक को पंजाब से लाया गया। शाम करीब पांच बजे पुलिस ने क्रेन की मदद ब्लॉक रखकर पुल को बंद कर दिया। इसके अलावा किसानों को रोकने के लिए वज्र वाहन, जेसीबी और अन्य अमला की व्यवस्था की गई है।

बॉर्डर से सटे गांवों में पुलिसकर्मी नजर रखे हुए हैं। हरियाणा रोडवेज विभाग ने पंजाब की सर्विस को बंद कर दिया है। रविवार से पंजाब के लिए आगामी आदेश आने तक यह सुविधा बंद रहेगी। वहीं आज रविवार को होने वाली एचसीएस की परीक्षा के लिए आने वाले परीक्षार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ेगा।

लगाई धारा 144
जिलाधीश शांतनु शर्मा ने बताया कि विभिन्न किसान संगठनों की ओर से अपनी विभिन्न मांगों के संबंध में 13 फरवरी को दिल्ली कूच का कार्यक्रम प्रस्तावित है। सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए धारा 144 को लागू किया गया है। यह आदेश कानून और व्यवस्था बनाए रखने के लिए ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल और अन्य लोक सेवकों, दिव्यांग व्यक्तियों और उन समुदायों द्वारा हथियार ले जाने पर लागू नहीं होगा, जो कानून द्वारा हथियार प्रदर्शित करने के हकदार है, बशर्तें यदि वे हिंसा में लिप्त पाए जाते हैं या कानून व्यवस्था, शांति और सार्वजनिक व्यवस्था के रखरखाव के लिए खतरा पैदा करते पाए जाते है तो यह छूट समाप्त समझी जाएगी।


बंदोबस्त पूरे होने के साथ पुलिस चौकस : एसपी
जिला पुलिस कप्तान सुरेंद्र सिंह भौरिया ने बताया कि पंजाब बॉर्डर को सील कर दिया है। हालात से निपटने के लिए बंदोबस्त किए गए हैं और पुलिस पूरी तरह से चौकस है। किसानों की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। जैसे-जैसे इनपुट मिलते रहेंगे उसी अनुसार कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed