फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pump worker named on charges of fraud of Rs 20 lakh

Kurukshetra News: 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी के आरोप में पंप कर्मी नामजद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 Nov 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Pump worker named on charges of fraud of Rs 20 lakh
कुरुक्षेत्र। पंप पर तैनात कर्मी ने पंप संचालक से 20 लाख रुपये की धोखाधड़ी कर लिए जाने का मामला सामने आया है। आरोपी ने 11 साल के दौरान पंप से रुपये चुराकर अपने अकाउंट में जमा कराए। पूछताछ में आरोपी ने 15 लाख रुपये जमा करने की बात भी कबूल कर ली है।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में आकाश ने बताया कि उसकी बुआ के नाम पर सेक्टर-आठ में पेट्रोल पंप है। उस पंप की देखभाल के लिए वह अपनी बुआ के पास ही रहता है। रामकुमार निवासी बोढ़ी-उमरी पंप पर साल 2008 से काम कर रहा था। आरोपी ने वर्ष 2019 तक पंप से करीब 20 लाख रुपये चोरी किए। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पंप से करीब 15 लाख रुपये चुराकर अपनी पत्नी के खाते में जमा कराए हैं। इसमें से करीब 8.85 लाख रुपये आरोपी से रिकवर कर लिए हैं, मगर बकाया रकम देने से आरोपी ने मना कर दिया। आरोपी उनको जान से मारने की धमकी दे रहा है। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed