फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   protest against waqf board, Kurukshetra

वक्फ बोर्ड के खिलाफ किया रोष प्रदर्शन

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 10 May 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
protest against waqf board, Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

शाहाबाद। वक्फ बोर्ड के मकानों व दुकानों में रह रहे लोगों ने बोर्ड से नोटिस मिलने पर रोष प्रदर्शन किया। रोष स्वरूप लोग बड़ी संख्या में लोग हनुमान मंदिर धर्मशाला में एकत्रित हुए और वक्फ बोर्ड के खिलाफ गुस्सा निकाला।
लोगों ने हरभजन सिंह व डॉ. गुलशन क्वात्रा के नेतृत्व में विधायक रामकरण काला को ज्ञापन सौंपकर वक्फ बोर्ड को निरस्त करने की मांग की। इसी दौरान लोगों के बीच पहुंचे विधायक रामकरण काला ने उनके साथ मिलकर लड़ाई लड़ने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि वक्फ बोर्ड शहर के लोगों को बेवजह परेशान न करें। वह मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री से हरियाणा की जनता को वक्फ बोर्ड से छुटकारा दिलाने की मांग करेंगे। अगर इसके लिए कोई कानूनी लड़ाई लड़नी पड़ी तो उसके लिए भी तैयार है।
विज्ञापन

गुलशन क्वात्रा ने कहा कि अभी तो जनता शांति के साथ वक्फ बोर्ड को बार-बार समझा रही है, लेकिन अगर वक्फ बोर्ड ने जनता को परेशान करना बंद न किया तो वक्फ बोर्ड के खिलाफ बड़े आंदोलन व संघर्ष करने के साथ कई बड़े निर्णय लिए जाएंगे। वक्फ बोर्ड के खिलाफ कानूनी लड़ाई लड़ी जाएगी। इसके लिए मिलकर वकीलों की एक टीम न्यायालय में वक्फ बोर्ड के खिलाफ खड़ी की जाए। इस मौके पर कुलवंत सिंह, हरविंद्र सिंह, गुलशन पाहवा, आशु बंसल, सुरजीत सिंह, संजीव बुद्धिराजा, राजेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed