{"_id":"624df9b9a05f3d640a29ce93","slug":"protest-against-the-problems-of-the-city-kurukshetra-kurukshetra-news-knl1041149155","type":"story","status":"publish","title_hn":"शहर की समस्याओं के खिलाफ रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शहर की समस्याओं के खिलाफ रोष प्रदर्शन
विज्ञापन
शाहाबाद में विहिप के बैनर तले समस्याओं को लेकर प्रदर्शन करते लोग। संवाद
- फोटो : Kurukshetra
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहाबाद। शहर की समस्याओं को लेकर लोगों ने विश्व हिंदू परिषद के बैनर तले प्रशासन के खिलाफ लैंडमार्क चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। परिषद के पदाधिकारियों एवं शहरवासियों ने समस्याओं की तरफ ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए प्रशासनिक अधिकारियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही समस्याओं का जल्द समाधान न होने पर अनिश्चितकालीन धरना देने की चेतावनी दी।
विहिप के जिला गौरखा प्रमुख महेश भगत व ललित भार्गव ने कहा कि हाउसिंग बोर्ड व हुडा सेक्टर में पिछले छह महीने से बंदरों का आतंक है और बड़ी संख्या में बंदर यहां घूमते हैं। बंदर कई लोगों को घायल कर चुके हैं। स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याओं की अनदेखी कर रहे हैं। विहिप के पदाधिकारियों ने कहा कि नगर पालिका पार्कों की सफाई की ओर ध्यान नहीं दे रही। लंबे समय से पार्कों के मेंटेनेंस का ठेका नहीं दिया गया है, जिसकी वजह से पार्क बदहाल हो चुके हैं।
प्रदर्शनकारियों ने वक्फ बोर्ड को खत्म करने, स्ट्रीट लाइट व्यवस्था को को दुरुस्त करने, लाडवा चौक पर पानी की निकासी कराने, बस स्टैंड के सामने अंडरपास बनने, शहर में बढ़ रहे नशे सहित अनेक समस्याओं को लेकर आवाज उठाई। साथ ही चेतावनी देते हुए कहा कि अगर जल्द उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो वे अनिश्चितकालीन धरना देंगे। इस अवसर पर राकेश मुल्तानी, नीरज गुप्ता, नरेंद्र मदान, नवीन शर्मा, धर्मपाल, अशोक आहुजा, सतीश ढंग, रमन जैन, राम दर्शन भाटिया, सुरेंद्र कुमार, चंद्रकांता, मीनू, मनी, नरेश चढूनी, त्रिलोक छपरा, नरेंद्र छपरा, पंडित राजेश शर्मा, नंदी देवी, सवित व पुष्पा सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
बंदर पकड़ने का प्रोजेक्ट तैयार : कपिल शर्मा
एसडीएम कपिल शर्मा ने बताया कि बंदरों को पकड़ने का प्रोजेक्ट तैयार है। नगर पालिका ने बंदर पकड़ने वाले ठेकेदारों से रेट मांगे गए हैं। जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का प्रयास किया जाएगा।
जल्द दिया जाएगा पार्कों का ठेका : बबूल सिंह
नपा सचिव बबूल सिंह ने कहा कि नगर की सभी पार्कों के रखरखाव, सुंदरीकरण व मेंटेनेंस के लिए एस्टीमेट तैयार किए गए हैं। जल्द ही इसका ठेका दे दिया जाएगा।