फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Professor Rai finished third in Biodiversity Photography

प्रोफेसर डॉ. दीपक राय ने जैव विविधता फोटोग्राफी प्रतियोगिता में हासिल किया तीसरा स्थान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 28 Aug 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Professor Rai finished third in Biodiversity Photography
ट्रॉपिकल फॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट (टीएफआरआई), जबलपुर द्वारा आयोजित कराई गई ऑनलाइन जैव विविधता फोटोग्राफी प्रतियोगिता में केयू के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. दीपक राय बब्बर को तीसरा स्थान मिला है। डॉ. दीपक राय ने बताया कि उन्होंने मार्च के बाद लॉकडाउन में घर पर ही यूट्यूब के ट्यूटोरियल के माध्यम से डीएसएलआर फोटोग्राफी सीखी और स्वयं ही विश्वविद्यालय व एनआईटी कैंपस में सुबह के समय घंटों तक फोटोग्राफी का अभ्यास किया। बताया कि उष्णकटिबंधीय वन अनुसंधान संस्थान (टीएफआरआई) मध्य प्रदेश के जबलपुर में स्थित एक शोध संस्थान है। यह पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, भारत सरकार के भारतीय वानिकी अनुसंधान और शिक्षा परिषद के तहत काम करता है। इस ऑनलाइन फोटोग्राफी प्रतियोगिता में देश के विभिन्न विश्वविद्यालयों व संस्थानों से काफी संख्या में प्रतिभागियों ने भाग लिया था, लेकिन उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ कि इतने बड़े स्तर की प्रतियोगिता में उन्हें तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है। कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा ने डॉ. दीपक को बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed