फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   professor, kc sharma, would, be new, vc of ku

प्रोफेसर केसी शर्मा होंगे केयू के नए कुलपति

Wed, 30 Mar 2016 12:48 AM IST
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र
अमर उजाला/ब्यूरो/कुरुक्षेत्र Updated Wed, 30 Mar 2016 12:48 AM IST
विज्ञापन
professor, kc sharma, would, be new, vc of ku
कुलपति - फोटो : amar ujala
कई माह से खाली केयू के कुलपति के पद पर स्थायी नियुक्ति कर दी गई है। राज्य सरकार ने मंगलवार देर शाम को नोटिफिकेशन जारी कर प्रोफेसर केसी शर्मा को नया कुलपति घोषित कर दिया है। शर्मा राजस्थान यूनिवर्सिटी जयपुर में बॉटनी के विभागाध्यक्ष रहे हैं। हालांकि उन्हें अभी इस संबंध में अधिकृत जानकारी नहीं मिली हैं, लेकिन वे एक सप्ताह में कुरुक्षेत्र आकर ज्वाइन करेंगे। 
विज्ञापन

स्थायी कुलपति की मांग पूरी करने के लिए कुटा ने कई बार ज्ञापन भी सौंपे थे। सूत्रों ने बताया कि वीसी सर्च कमेटी की कई बैठकों के बाद भी नाम तय नहीं हो पा रहा था। हालांकि प्रोफेसर केसी शर्मा का नाम सबसे ऊपर चल रहा था। प्रोफेसर केसी शर्मा और सिरसा की यूनिवर्सिटी के एक अन्य प्रोफेसर के बीच मामला झूल रहा था। लेकिन मंगलवार को सरकार ने जयपुर के प्रोफेसर केसी शर्मा के नाम पर मुहर लगाकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 
विज्ञापन


आने के बाद तय होगी प्राथमिकता 
अमर उजाला से फोन पर बात करते हुए प्रोफेसर केसी शर्मा ने बताया कि फिलहाल उन्हें अधिकृत तौर पर कोई सूचना नहीं मिली है। परिचितों के जरिये ही यह बात पता चली है। जब तक लेटर नहीं मिलता तब तक कुछ भी कहना जल्दबाजी है। जब उनसे पूछा गया कि प्राथमिकताएं क्या रहेंगी। इस पर उनका कहना था कि प्राथमिकताएं कुरुक्षेत्र में आने के बाद ही तय होंगी। लेकिन यूनिवर्सिटी टीचर्स, स्टाफ और विद्यार्थियों के दम पर ही चलती है। विद्यार्थियों को किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। यह काम शिक्षकों और गैरशिक्षक कर्मचारियों की मदद से ही होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed