फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prof. Pratibha Agarwal became Dean of Student Welfare of NIT Kurukshetra

Kurukshetra News: प्रो. प्रतिभा अग्रवाल बनी एनआईटी कुरुक्षेत्र की छात्र कल्याण अधिष्ठाता

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 06 Apr 2025 12:58 AM IST
विज्ञापन
Prof. Pratibha Agarwal became Dean of Student Welfare of NIT Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। छात्र कल्याण अधिष्ठाता बनने पर प्रो. प्रतिभा अग्रवाल को पुष्प गुच्छ देते निवर्तमान
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान कुरुक्षेत्र के निदेशक प्रो. बीवी रमना रेड्डी के निर्देशानुसार प्रो. प्रतिभा अग्रवाल को नए डीन (छात्र कल्याण) नियुक्त किया गया है। प्रो. अग्रवाल ने निवर्तमान छात्र कल्याण अधिष्ठाता प्रो. दीक्षित गर्ग से कार्यभार संभाला। प्रो. दीक्षित गर्ग ने कार्यालय में पुष्प गुच्छ के साथ प्रो. प्रतिभा अग्रवाल का स्वागत किया। प्रो. प्रतिभा अग्रवाल सिविल इंजीनियरिंग विभाग में प्रोफेसर पद पर कार्यरत हैं और एनआईटी कुरुक्षेत्र की पूर्व छात्रा भी रही हैं। प्रो. प्रतिभा ने कहा कि वे छात्रों के कल्याण और विकास में सुधार के लिए तत्पर रहेंगी। समग्र छात्र अनुभव को बढ़ाने के लिए छात्रों, शिक्षकों और कर्मचारियों के हित में कार्य करने का हर संभव प्रयास करूंगी। इस मौके पर प्रो. योगेश अग्रवाल, डॉ. शैली वढेरा, डॉ. यशचंद्र द्विवेदी, डॉ. अंशुल पाराशर, डॉ. जगन्नाथ सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed