फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prof. of NIT Kurukshetra. Ashutosh Kumar Singh becomes director of IIIT Bhopal

Kurukshetra News: एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह बने आईआईआईटी भोपाल के निदेशक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Apr 2023 02:16 AM IST
विज्ञापन
Prof. of NIT Kurukshetra. Ashutosh Kumar Singh becomes director of IIIT Bhopal
कुरुक्षेत्र।एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह जर्मनी स्थित प्रयोगशाला में जर्मनी शो
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह को आईआईआईटी भोपाल में निदेशक नियुक्त किया गया है, जिससे एनआईटी के शिक्षकों व विद्यार्थियों में खुशी की लहर दौड़ गई। एनआईटी पहले भी देश के विभिन्न संस्थानों को निदेशक दे चुकी हैं तो वहीं कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलपति भी एनआईटी के ही प्रोफेसर रहे हैं।
विज्ञापन

प्रो. आशुतोष कुमार सिंह वर्ष 2014 से एनआईटी कुरुक्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जो कि मास्टर ऑफ कंप्यूटर एप्लीकेशन विभाग के विभागाध्यक्ष से लेकर कई अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं।
विज्ञापन

केंद्र सरकार की ओर से देेश के 13 एनआईटी व आईआईआईटी के निदेशक पदों पर हाल ही में नियुक्तियां की गई है। इन्हीं में एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह का नाम भी शामिल हैं। प्रो. सिंह को यह नियुक्ति भारत के साथ-साथ ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, मलेशिया के वैज्ञानिकों के साथ 20 वर्षों तक किए गए शोध और शिक्षण तथा प्रशासनिक अनुभव के लिए दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रो. सिंह ने प्रारंभिक शिक्षा उत्तर प्रदेश के बलिया से प्राप्त की और भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (बीएचयू) से इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में पीएचडी की ड्रिगी हासिल की। वे विश्वविद्यालय जर्मनी में विजिटिंग साइंटिस्ट के तौर पर कार्य कर चुके हैं। प्रो. सिंह दो पेटेंटस और 360 के करीब पब्लिकेशन लिख चुके हैं और देश व विदेशों में बेस्ट पेपर वर्क के लिए 16 के करीब अवाॅर्डों से सम्मानित किए जा चुके हैं। साथ ही तकनीकी विश्वविद्यालय बर्लिन जर्मनी, गोएथे विश्वविद्यालय फ्रैंकफर्ट जर्मनी, टोक्यो विश्वविद्यालय जापान, मेलबर्न विश्वविद्यालय ऑस्ट्रेलिया, नेशनल सनयात से यूनिवर्सिटी काऊशुंग ताइवान, क्यूशू प्रौद्योगिकी संस्थान फुकुओका जापान, चार्ल्स स्टुअर्ट विश्वविद्यालय सिडनी ऑस्ट्रेलिया सहित कई विदेशों में अनुसंधान के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे चुके हैं।

कुरुक्षेत्र।एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह जर्मनी स्थित प्रयोगशाला में जर्मनी शो

कुरुक्षेत्र।एनआईटी कुरुक्षेत्र के प्रो. आशुतोष कुमार सिंह जर्मनी स्थित प्रयोगशाला में जर्मनी शो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed