फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement agencies purchased 4.96 lakh MT of wheat, instructions given to expedite lifting

Kurukshetra News: खरीद एजेंसियों ने 4.96 लाख एमटी गेहूं खरीदा, उठान में तेजी के दिए निर्देश

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Procurement agencies purchased 4.96 lakh MT of wheat, instructions given to expedite lifting
कुरुक्षेत्र। अनाजमंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद
कुरुक्षेत्र। जिले की मंडियों में उठान में देरी होने से अंबार लग गए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त विवेक आर्य ने बताया कि 23 अप्रैल की देर शाम तक खरीद एजेंसियों ने कुल 4,96,379 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद की है। किसानों को इस सीजन में 2585 रुपये प्रति क्विंटल न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) दिया जा रहा है। उनकी ओर से उठान में तेजी लाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कुल खरीद में खाद्य आपूर्ति विभाग ने 3,34,752 एमटी, हैफेड ने 1,49,815 एमटी और हरियाणा वेयरहाउस कॉर्पोरेशन ने 11,772 एमटी गेहूं खरीदा है। जिले में अब तक 2,62,662 एमटी गेहूं का उठान भी पूरा कर लिया गया है। उठान कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बरतने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। एडीसी ने बताया कि जिले में गेहूं खरीद के लिए 29 खरीद केंद्र और मंडियां स्थापित की गई हैं, जहां खाद्य आपूर्ति विभाग, हैफेड, एफसीआई और वेयरहाउस एजेंसियां खरीद कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन


जिले की मंडियों में खरीद की स्थिति
अजराना कलां में 3321 एमटी, अमीन में 2640 एमटी, बाबैन में 25572 एमटी, बारना में 2757 एमटी, भौर सैंयदा में 4321 एमटी, बोधनी में 6562 एमटी, गुमथला गढु में 21709 एमटी, इस्माईलाबाद में 68585 एमटी, झांसा में 10455 एमटी, कराह साहब में 8714 एमटी, थानेसर में 84548 एमटी, लाडवा में 62714 एमटी, पिहोवा में 58676 एमटी, पिहोवा एक्सटेंशन में 23504 एमटी, पिपली में 23979 एमटी और शाहबाद में 39731 एमटी गेहूं खरीदा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी प्रकार हैफेड की ओर से इस्माईलाबाद में 25743 एमटी, थानेसर में 33533 एमटी, लाडवा में 11471 एमटी, पिहोवा में 21150 एमटी और पिहोवा एक्सटेंशन में 11331 एमटी गेहूं की खरीद की गई है। वहीं हरियाणा वेयरहाउस ने बारना में 2757 एमटी, बोधनी में 2762 एमटी और ठोल में 6253 एमटी गेहूं खरीदा है।

कुरुक्षेत्र। अनाजमंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

कुरुक्षेत्र। अनाजमंडी में रखी गेहूं की बोरियां। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed