फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Procurement agencies have procured 10 lakh 83 thousand 886 metric tonnes of paddy

खरीद एजेंसियों ने की 10 लाख 83 हजार 886 मीट्रिक टन धान की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 04 Nov 2021 02:18 AM IST
विज्ञापन
Procurement agencies have procured 10 lakh 83 thousand 886 metric tonnes of paddy
जिला की मंडियों और खरीद केंद्रों पर एजेंसियों की ओर से अब तक 10 लाख 83 हजार 886 मीट्रिक टन धान खरीदी जा चुकी है। इसमें से खाद्य एवं आपूर्ति विभाग ने 809908 एमटी, हैफेड ने 250955 एमटी और एफसीआई ने 489 मीट्रिक टन धान की खरीद की है। अब तक खरीदी गई धान में से मंडियों से 1043012 मीट्रिक टन धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है। अहम पहलू यह है कि अब तक कुल 144068 किसानों की धान की फसल खरीदी जा चुकी है।
विज्ञापन

उपायुक्त मुकुल कुमार ने कहा कि जिले में खरीद केंद्रों पर धान की खरीद का कार्य सुचारु रूप से चल रहा है। जिला खाद्य एवं पूर्ति नियंत्रक की रिपोर्ट के आधार पर जिला कुरुक्षेत्र के अजराना कलां मंडी में 5146, बाबैन मंडी में 60934 एमटी, भौर सैयदां में 3510 एमटी, चढूनी जाटान में 3300 एमटी, गुमथला गढू में 31500 एमटी, इस्माईलाबाद में 122437 एमटी, झांसा में 30761 एमटी, कुरुक्षेत्र मंडी में 203279 एमटी, लाडवा मंडी में 170669 एमटी, लुखी मंडी में 668 एमटी, मलिकपुर मंडी में 4327 एमटी, नलवी मंडी में 4919 एमटी, पिपली मंडी में 65470 एमटी, पिहोवा मंडी में 189588 एमटी, शाहाबाद मंडी में 149230 एमटी, ठोल मंडी में 33138 एमटी, थाना में 5010 एमटी धान की फसल खरीद एजेंसियों द्वारा खरीदा गया है। अब तक खरीदी गई कुल 1083886 एमटी धान में से 1043012 एमटी धान का उठान कार्य पूरा कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed