फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Problems of railway passengers are not stopping, the journey has become difficult

Kurukshetra News: थम नहीं रही रेल यात्रियों की समस्याएं, मुश्किल हुई राह

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 27 Apr 2024 06:20 AM IST
विज्ञापन
Problems of railway passengers are not stopping, the journey has become difficult
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर रेलगाड़ी का इंतजार करते यात्री। संवाद
कुरुक्षेत्र। किसान आंदोलन का असर शुक्रवार को भी रेल यातायात पर दिखाई दिया, जिसके चलते जहां 10 रेलगाड़ियां रद्द रहीं तो वहीं चार के करीब के रूट भी बदले गए। किसान आंदोलन को अब 10 दिन हो चुके हैं, जिससे कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर पहुंच रहे यात्रियों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। रेल यातायात के प्रभावित होने से जहां यात्री दिक्कतों का सामना कर रहे हैं तो वहीं रेलवे को अब तक लाखों रुपयों का नुकसान हो चुका है। कुरुक्षेत्र रेलवे स्टेशन पर हर रोज साढ़े 11 हजार यात्रियों का आना जाना लगा रहता है, लेकिन अब किसान आंदोलन के चलते यात्रियों की संख्या में कमी देखने को मिल रही है।
विज्ञापन


कुरुक्षेत्र से पंजाब के कई शहरों को जाने वाले यात्रियों को अब दूसरे साधनों पर निर्भर होना पड़ रहा है, जिससे उनकी जेब पर भी असर पड़ रहा है। रेलगाड़ियों से जहां कम किराए में यात्री सफर करते हैं, लेकिन अब उन्हें बसों में सफर करने पर ज्यादा किराया भी देना पड़ रहा है। हालांकि रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए चंडीगढ़-अंबाला रूट से रेलगाड़ियां पंजाब के लिए डायवर्ट की गई हैं, लेकिन फिर भी धर्मनगरी से चंडीगढ़ के लिए सफर करने पर यात्रियों को चार से पांच घंटे लग रहे हैं।
विज्ञापन




बस में देना पड़ेगा ज्यादा किराया : सुखदेव सिंह
यात्री सुखदेव सिंह का कहना है कि वे सरहिंद के लिए सफर करने के लिए स्टेशन पर पहुंचे है, लेकिन सरहिंद को जाने वाली सभी रेलगाड़ियां रद्द हैं, जिस कारण परेशानी हुई। अब बस से ही सरहिंद के लिए सफर करना पड़ेगा। रेलगाड़ी में कम खर्चा आता था लेकिन बस में सफर करने पर ज्यादा किराया देना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन









कई रेलगाड़ियों के बदले गए रूट : मीणा
स्टेशन अधीक्षक शंकर लाल मीणा का कहना है कि किसान आंदोलन के चलते रेल यातायात प्रभावित है। कई रेलगाड़ियां रद्द हैं तो कई रेलगाड़ियों के रूट भी बदले गए हैं। पंजाब को जाने के लिए चंडीगढ़-अंबाला रूट का सहारा लिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed