फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pro. Dalip Kumar crowned Kuta Pradhan, won by three votes

Kurukshetra News: प्रो. दलीप कुमार के सिर सजा कुटा प्रधान का ताज, तीन वोट से मिली जीत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 15 May 2024 05:22 AM IST
विज्ञापन
Pro. Dalip Kumar crowned Kuta Pradhan, won by three votes
कुरुक्षेत्र। कुवि के शिक्षक संघ का चुनाव मंगलवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया। चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय की देखरेख में चुनाव कराया गया। जिसमें 11 फैकल्टी के 341 शिक्षक मतदाताओं में से 324 शिक्षकों ने मतदान किया और छह मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से अपने मत दिए। चुनाव संपन्न होने के बाद मतगणना शुरू हुई जिसमें प्रो. दलीप कुमार के सिर कुटा प्रधान का ताज सजा। उन्होंने तीन वोट से जीत हासिल की। प्रधान पद के लिए त्रिकोणीय मुकाबला देखने को मिला। जहां प्रो. दलीप कुमार ने 120 वोट हासिल कर जीत हासिल की तो वहीं प्रो. विवेक गौर को 117 और डॉ. ज्ञान चहल को 92 वोट मिले।
विज्ञापन

उपप्रधान डॉ. दीपक राय बनें, उन्होंने 74 वोट से डॉ. मोहिंद्र सिंह को हराया। डॉ. दीपक राय ने 196 वोट हासिल किए और डॉ. मोहिंद्र को 122 मत मिले। एआईएच विभागाध्यक्ष प्रो. राजपाल 20 वोट से जीत हासिल कर सचिव बने, उन्होंने डॉ. विजय कुमार को हराया। प्रो. राजपाल ने 171 मत हासिल किए और डॉ. विजय को 151 मत ही मिल पाए। वहीं सह-सचिव पद पर डॉ. मनीषा संधू ने 107 वोट से जीत हासिल की। डॉ. मनीषा ने 215 वोट हासिल किए जबकि डॉ. विवेक कुमार को 108 वोट हासिल हुए हैं। खजांची डॉ. सतीश कुमार बने। इसके लिए एक ही प्रत्याशी ने नामांकन भरा था।
विज्ञापन

परिणाम घोषित होने के दौरान ही सभी प्रत्याशियों ने एक-दूसरे के गले मिलकर बधाई दी और मिठाइयां बांटकर जश्न मनाया गया। कुटा चुनाव सुबह नौ बजे शुरू हो गया था और दो बजे तक शिक्षक मतदाताओं ने मतदान किया। उसके बाद साढ़े चार बजे परिणाम घोषित किया गया। बूथ के बाहर और अंदर सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए थे। चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। 11 फैकल्टी के 341 शिक्षक मतदाताओं में से 324 शिक्षकों ने मतदान किया और छह मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से मतदान किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षकों की विभिन्न मांगों का किया जाएगा समाधान : प्रो. दलीप
कुटा प्रधान प्रो. दलीप कुमार का कहना है कि वह शिक्षकों के हित में कार्य करेंगे। सेवानिवृत्त होने वाले शिक्षकों की आयु सीमा बढ़ाकर 65 वर्ष कराएंगे और कुवि को केंद्रीय विश्वविद्यालय में अपग्रेड करने का कार्य किया जाएगा। वहीं सीएएस के तहत शिक्षकों की पदोन्नति के लिए अनावश्यक देरी से बचने के लिए पेपरों का विशेषज्ञों द्वारा मौके पर ही मूल्यांकन का प्रयास किया जाएगा। एसएफएस एवं नियमित शिक्षकों को समान व्यवहार प्रदान कराया जाएगा तो वहीं सीएएस के तहत एसएफएस एवं बजटेड शिक्षकों की पदोन्नति समयबद्ध तरीके से कराई जाएगी। शिक्षकों की पुनर्नियुक्ति में कोई भेदभाव नहीं होगा। इसके लिए वस्तुनिष्ठ पैरामीटर विकसित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार के कर्मचारियों के समान विवि के शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा उपचार सुविधाओं को लागू कराया जाएगा। पेंशन बकाया एवं अन्य लाभों का समयबद्ध तरीके से भुगतान कराया जाएगा और रिक्त शिक्षण पदों पर भर्ती को शीघ्र कराया जाएगा। शिक्षकों की विभिन्न मांगों एवं मुद्दों का समाधान किया जाएगा।



शांतिपूर्वक संपन्न हुआ चुनाव : चुनाव अधिकारी कृष्ण
चुनाव अधिकारी कृष्ण चंद्र पांडेय ने बताया कि कुटा चुनाव शांतिपूर्वक हुआ। प्रधान पद पर तीन वोट से जीत हासिल हुई और उपप्रधान पद पर 74, महासचिव पद पर 20 और सचिव पद पर 107 वोट से प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। मतदान सुबह नौ बजे शुरू हो गया था और दो बजे तक हुआ। उसके बाद मतगणना कराई गई और परिणाम शाम पांच बजे जारी कर दिया गया। कड़ी सुरक्षा में चुनाव संपन्न हुआ।



ये बने कार्यकारिणी सदस्य
फैकल्टी ऑफ आर्ट्स लैंग्वेज से डॉ. लता खेरा, फैकल्टी ऑफ सोशल साइंस से डॉ. पंकज सिंह और डॉ. राजरत्न, फैकल्टी ऑफ लाइफ एंड फार्मास्युटिकल साइंस से डॉ. योगेश कुमार एवं डॉ. हरदीप राय शर्मा, फैकल्टी ऑफ साइंस से डॉ. सुशील कुमार व डॉ. संगीता, फैकल्टी ऑफ एजुकेशन से खुशविंद्र कौर, फैकल्टी ऑफ इंडीक स्टडीज से डॉ. भगत सिंह, फैकल्टी ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी से डॉ. अजय जांगड़ा, फैकल्टी ऑफ लॉ से डॉ. रमेश कुमार, फैकल्टी ऑफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंटीग्रेटेड एंड आनर्स स्टडीज से डॉ. जसविंद्र कुमार, डॉ. अश्वनी और डॉ. ज्योति चौहान तथा फैकल्टी ऑफ फीमेल टीचर्स से डॉ. प्रियंका चौधरी और डॉ. रजनी गोयल कार्यकारिणी सदस्य बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed