फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Private schools and parents face to face, Kurukshetra

निजी स्कूल और अभिभावक आमने-सामने

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 24 Apr 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Private schools and parents face to face, Kurukshetra
जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भट्टी को ज्ञापन सौंपते अभिभावक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। अब निजी स्कूल संचालक और अभिभावक आमने-सामने आ गए है। निजी स्कूल संचालकों ने 25 अप्रैल को स्कूल बंद रखने का एलान किया है। उधर, पेरेंट्स एसोसिएशन ने निजी स्कूल संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाकर कार्रवाई के लिए उपायुक्त मुकुल कुमार के नाम जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह भट्टी को ज्ञापन सौंपा है।
एसोसिएशन के प्रधान जेपी सैनी ने कहा कि निजी स्कूल संचालकों की ओर से 25 अप्रैल को स्कूल बंद करने के निर्णय का एसोसिएशन व अभिभावकों ने विरोध किया है। उन्होंने उपायुक्त के नाम ज्ञापन सौंपकर संचालकों के स्कूल बंद करने और सरकारी आदेशों एवं निर्देशों को न मानने पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। इतना ही नहीं, इस संदर्भ में पेरेंट्स एसोसिएशन की ओर से रविवार को जजपा नेता योगेश शर्मा के आह्वान पर नीलकंठी यात्री निवास में विशेष बैठक बुलाई है, जिसमें बड़ा फैसला लिया जा सकता है।
विज्ञापन

सैनी ने कहा कि स्कूल बंद करने का निर्णय बच्चों की शिक्षा के साथ खिलवाड़, असंवैधानिक और किसी भी सूरत में समाज के दृष्टिकोण से न्यायसंगत नहीं है। संचालक स्कूल को बंद करके एफएफआरसी, हाईकोर्ट, शिक्षा निदेशालय के निर्देर्श दबाना चाहते हैं। एसोसिएशन ने प्रशासनिक एवं न्यायिक स्तर पर लड़ाई लड़कर जीत हासिल की है। एसोसिएशन के महासचिव मयंक बजाज ने बताया कि अभिभावकों से अवैध वसूली करना, बच्चों को क्लास से वंचित रखना, पेपर न दिखाना, रिजल्ट रोकना, फॉर्म छह में फर्जीवाड़ा कर फीस में अप्रत्याशित वृद्धि करने से अभिभावक परेशान हो चुके हैं। दूसरी तरफ निजी स्कूल अन्याय और आर्थिक शोषण का विरोध कर रहे अभिभावकों के खिलाफ ही कार्रवाई की मांग कर अनैतिकता फैलाने का करने का कार्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमानुसार की जाएगी कार्रवाई : सतनाम सिंह
मौलिक शिक्षा अधिकारी सतनाम सिंह ने कहा कि निजी स्कूल हरियाणा सरकार के स्कूल कैलेंडर के नियमानुसार ही छुट्टी कर सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों को आश्वासन दिया है कि संचालकों की ओर से सामूहिक तौर पर स्कूल बंद किए जाने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed