फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Private hospitals of 50 beds will have to set up PSA oxygen plant

अब 50 बेड के सभी निजी अस्पताल को लगाना होगा पीएसए ऑक्सीजन प्लांट

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:12 AM IST
विज्ञापन
Private hospitals of 50 beds will have to set up PSA oxygen plant
अब जिले के सभी 50 बेड वाले निजी अस्पताल को पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाना जरूरी होगा। राज्य सरकार ने कोरोना की संभावित तीसरी लहर को देखते हुए जल्द से जल्द प्लांट लगाने के निर्देश दिए है। इसके लिए सीएमओ नियमित रूप से निजी अस्पताल संचालकों से तालमेल करके प्रगति रिपोर्ट भी लेंगे। कोरोना की दूसरी लहर में ऑक्सीजन की कमी को देखते हुए जिले तीन ऑक्सीजन प्लांट भी लगाए जा रहे है। शुक्रवार को डीसी मुकुल कुमार ने अधिकारियों के साथ बैठक करके तीसरी लहर को लेकर किए गए प्रबंध की रिपोर्ट प्राप्त की। उन्होंने कहा कि कोरोना की तीसरी संभावित लहर को लेकर किसी भी स्तर पर प्रबंधों कमी नहीं होनी चाहिए। इस लहर को रोकने के लिए वैक्सीनेशन पर विशेष फोकस रखना होगा। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी शहरी और ग्रामीण दोनों क्षेत्र से संबंधित वैक्सीनेशन का डाटा एकत्रित करें ताकि जिन्हें वैक्सीन नहीं लगी है उन्हें वैक्सीन लगाई जा सकें। कुरुक्षेत्र अब करीब-करीब कोरोना फ्री जिला बनने से केवल चंद कदम दूर है। उन्होंने कहा कि कोरोना की आगामी जंग में तैयारी और फोकस तीन चीजों पर है। इंफ्रास्ट्रक्चर, मैन पावर और हाई प्रिकोशन, इसलिए कुरुक्षेत्र के अस्पतालों में बेड की संख्या में बढ़ोतरी की गई है। यह भी आशंका व्यक्त की जा रही है कि संभावित तीसरी लहर बच्चे ज्यादा प्रभावित होंगे, इसलिए बच्चों के बचाव के लिए अस्पतालों में बच्चों के लिए विशेष आईसीयू बेड की व्यवस्था की गई है। इस लहर को लेकर सभी राजकीय और निजी अस्पतालों में प्रबंध पूरे किए गए है। ऑक्सीजन की कमी को पूरा करने के लिए सरकार की तरफ से पिहोवा, शाहाबाद और एलएनजेपी अस्पताल में पीएसए ऑक्सीजन प्लांट लगाए जा रहे है। इन प्लांट के शुरू होने के बाद जिले में ऑक्सीजन गैस की किल्लत नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed