{"_id":"6238cf707d22b06da91fb583","slug":"prisoners-will-get-sports-training-kurukshetra-news-knl1024824182","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंदियों को मिलेगा खेलों का प्रशिक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंदियों को मिलेगा खेलों का प्रशिक्षण
विज्ञापन
prisoners will get sports training
- फोटो : Kurukshetra
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र प्रदेश की पहली ऐसी जेल है, जहां पर बंदियों को खेलों की कोचिंग दी जाएगी। यह कोचिंग इंडियन ऑयल कारपोरेशन के परिवर्तन प्रिजन टू प्राइड कार्यक्रम के तहत दी जाएगी। इसी कड़ी में सोमवार को कुरुक्षेत्र के साथ-साथ देश के 12 राज्यों की जेलों में सोमवार को प्रिजन स्पोर्टस मीट का शुभारंभ किया गया है।
खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने के बाद अलग-अलग राज्यों के जेलों के बंदियों की खेल प्रतियोगिताओं का भी आयोजन सुनिश्चित किया जाएगा। प्रिजन स्पोर्टस मीट का शुभारंभ पर हरियाणा कारागार के महानिदेशक मोहम्मद अकिल, इंडियन ऑयल कारपोरेशन के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य के साथ-साथ देश के अन्य राज्यों के महानिदेशक कारागार वर्चुअल रूप से जुड़े। वहीं हरियाणा कारागार महानिरीक्षक जगजीत सिंह व इंडियन ऑयल के अधिकारी गतिबोध जोहाल, सीजीएम संजय कुमार सिन्हा, डीजीएम राजेश पंत सहित जिला कारागार के अधिकारी जिला कारागार कुरुक्षेत्र में मौजूद रहे।
जेल अधीक्षक सोमनाथ जगत ने बताया कि इस दौरान जिला जेलके 10 पुरुष व 10 महिला बंदियों को वॉलीबॉल व बैडमिंटन की किट वितरित की गई और इन सभी को एक महीने तक खेलों का प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। प्रशिक्षण पूरा होने के बाद हरियाणा कारागार के महानिदेशक के आदेशानुसार हरियाणा व देश के अलग-अलग राज्यों के जेलों के बंदियों के साथ प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन
जेल अधीक्षक ने बताया कि जिला जेल हरियाणा की सभी 20 जेलों में पहली ऐसी जेल है, जहां पर इंडियन ऑयल ने खेलों की कोचिंग देने की पहल की है। खेलों से बंदियों के आपसी भाईचारे को बढ़ावा मिलेगा और बंदियों का शारीरिक व मानसिक तनाव भी कम होगा।