फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prisoner had hidden mobile and data cable between thermos in jail

Kurukshetra News: जेल में बंदी ने थर्मस के बीच छिपा रखा था मोबाइल व डाटा केबल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 04:53 AM IST
विज्ञापन
Prisoner had hidden mobile and data cable between thermos in jail
कुरुक्षेत्र। जिला जेल में एक बंदी से तलाशी के दौरान मोबाइल और उसकी डेटा केबल बरामद हुई। आरोपी ने दोनों सामान को अपने में कमरे के अंदर थर्मस में छिपाकर रखा था। तलाशी के दौरान थर्मस की जांच की गई तो उसमें से मोबाइल और केबल बरामद हुई। हालांकि मोबाइल से कोई सिम बरामद नहीं हुई। आरोपी पर 21 सितंबर 2021 में हथियार के बल पर छीनाझपटी को लेकर मामला दर्ज हुआ था। 25 अक्तूबर को उसे गिरफ्तार किया गया था।
विज्ञापन

थाना शहर थानेसर में दर्ज शिकायत में जिला जेल उप-अधीक्षक शिवेंद्र पाल ने बताया कि सहायक जेल अधीक्षक राजेश कुमार और उप अधीक्षक पाल सिंह के नेतृत्व में जिला जेल में विशेष तलाशी अभियान चलाया गया था। इस दौरान जेल का कोना-कोना खंगालने के बाद हर बैरक की तलाशी ली गई। इसी दौरान ब्लॉक-पांच के कमरा नंबर-एक की तलाशी ली तो बंदी प्रिंस बहल के कब्जे से थर्मस बरामद हुआ। जांच करने पर आरोपी ने उसमें मोबाइल व केबल छिपाकर रखी थी। मोबाइल की जांच की गई तो उसमें बैटरी लगी हुई थी हालांकि उसमें से कोई सिम बरामद नहीं हुई, मगर गहनता से जांच करने पाया कि आरोपी ने मोबाइल से आईएमईआई नंबर मिटाया हुआ था। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जिला जेल की ओर से पुलिस को कॉल डिटेल निकलवाने की मांग की गई है ताकि आरोपी ने बातचीत की होगी तो उसका खुलासा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed