फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Prime Minister's Mann Ki Baat program is giving new energy and direction to the country: Sudha

प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देश को दे रहा नई ऊर्जा व दिशा : सुधा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 02:17 AM IST
विज्ञापन
Prime Minister's Mann Ki Baat program is giving new energy and direction to the country: Sudha
कुरुक्षेत्र। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मन की बात कार्यक्रम देश को एक नई ऊर्जा व दिशा प्रदान कर रहा है। प्रधानमंत्री इस कार्यक्रम के माध्यम से देश की सफल कहानियां हम सबके सामने रखते हैं, इनसे प्रेरणा लेकर देश का हर वर्ग अपने-अपने क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए अग्रसर होता है। यह कार्यक्रम हम सबको कुछ नया करने की ओर संकल्पित करता है। यह विचार पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने व्यक्त किए।
विज्ञापन


वे रविवार को मन की बात के 118वें एपिसोड के प्रसारण कार्यक्रम के उपरांत उपस्थित जनों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा है कि आगामी 26 जनवरी को देश के संविधान लागू हुए 75 वर्ष होने जा रहे है। यह हम सबके लिए गौरव की बात है। गणतंत्र के 75 वर्ष होने पर उन्होंने संविधान सभा के सभी सदस्यों को नमन किया और कहा कि हमारा संविधान पहले से सशक्त हुआ व समृद्ध हुआ है। उन्होंने कहा कि हमारी संस्कृति को प्रदर्शित करता महाकुंभ का आयोजन भी हमें संगठित होने की प्रेरणा देता है। इसका भी प्रधानमंत्री ने जिक्र किया है। आगामी 25 जनवरी को पूरा देश राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने जा रहा है।
विज्ञापन

पूर्व विधायक ने कहा कि प्रधानमंत्री का मन की बात कार्यक्रम देश के युवाओं के लिए ज्ञानवर्धन का कार्य करता है। इससे उन्हें पूरे देश की भौगोलिक परिस्थितियों और विभिन्न संस्कृतियों के बारे में पता चलता है। प्रधानमंत्री के मुख से देश के अलग-अलग क्षेत्रों में विषम परिस्थितियों के बावजूद वहां के लोगों की संघर्ष की कहानियां और उनकी सफलता के किस्से युवाओं को जीवन में कुछ बड़ा करने के लिए प्रेरित करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed