{"_id":"66e21a5c6ef33dd0eb037fd4","slug":"prime-minister-modi-will-sound-the-election-campaign-from-the-mahabharata-will-appeal-to-the-voters-of-23-assembly-constituencies-kurukshetra-news-c-45-1-kur1001-123893-2024-09-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: महाभारत की धरा से प्रधानमंत्री मोदी चुनावी अभियान का करेंगे शंखनाद, 23 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: महाभारत की धरा से प्रधानमंत्री मोदी चुनावी अभियान का करेंगे शंखनाद, 23 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। विधानसभा चुनाव में जीत सुनिश्चित करने के लिए हर राजनीतिक पार्टी व प्रत्याशी ने अपनी-अपनी रणनीति के तहत जोर आजमाइश शुरू कर दी है। इसी बीच सत्तासीन भाजपा ने भी चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। पिछले दिनों जहां पार्टी की प्रदेश इकाई ने अपना चुनावी शंखनाद धर्मनगरी से किया था वहीं अब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी अपने चुनावी अभियान का आगाज महाभारत की इसी धरा से ही करेंगे।
यहां थीम पार्क में 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रैली को संबाेधित करेंगे, जिसके जरिए वे कुरुक्षेत्र, करनाल, अंबाला, पंचकूला, यमुनानगर, कैथल की 23 विधानसभा क्षेत्रों के मतदाताओं को साधेंगे वहीं पार्टी कार्यकर्ताओं को जीत का मंत्र देते हुए जोश भरेंगे। यह चौथा मौका होगा जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी थीम पार्क में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। रैली में जहां सभी 23 विधानसभा क्षेत्रों के कार्यकर्ता व अन्य लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। इस दौरान सभी विधानसभा क्षेत्रों के पार्टी प्रत्याशी खास तौर पर मौजूद रहेंगे। इनमें लाडवा विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ रहे मुख्यमंत्री नायब सैनी भी शामिल होंगे। माना जा रहा है कि रैली में विशेष तौर पर पूर्व मुख्यमंत्री एवं केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल सहित उक्त सभी जिलों व लोकसभाओं के सांसद तथा कई केंद्रीय स्तर के नेता भी मौजूद रहेंगे।
व्यापक किए जा रहे रैली के प्रबंध
भाजपा नेताओं का दावा है कि यह रैली प्रधानमंत्री की पहले की रैलियों का भी रिकाॅर्ड तोड़ देगी, जिसको लेकर हर कार्यकर्ता में उत्साह बना हुआ है। रैली में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए ही यहां व्यापक प्रबंध किए जा रहे हैं। यहां तक कि शामियाना भी खास तौर पर लगाया जाएगा, जिसके लिए विशेष कारीगर बुलाए गए हैं। रैली के संयोजन में जुटे पार्टी के वरिष्ठ नेता अशोक गुर्जर का कहना है कि यह रैली विरोधियों की नींद उड़ा देगी और पहले से ही भाजपा को सत्ता में लाने का मन बना चुकी जनता व पार्टी कार्यकर्ताओं में इससे और ज्यादा उत्साह का संचार होगा।
विज्ञापन
हर किसी की टिकी निगाहें
रैली पर सत्तासीन पार्टी कार्यकर्ताओं की ही नहीं विपक्षी पार्टियों की भी निगाहें टिकी हुई है। चुनाव प्रचार में भाजपा की ओर से इस रैली के जरिए बड़ा शंखनाद होगा। उधर कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों ने भले ही अपने-अपने अधिकतर प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं लेकिन अभी तक इस क्षेत्र में किसी बड़ी रैली व अन्य आयोजन तय नहीं किया जा सका है।
सुरक्षा के कड़े होंगे प्रबंध
प्रधानमंत्री की रैली को लेकर सुरक्षा के प्रबंध भी चाक चौबंद रहेंगे। इसके लिए अभी से ही सख्ती शुरू कर दी गई है। शहर में वाहनों की जांच बढ़ा दी गई है तो वहीं जगह-जगह पुलिस टीमें तैनात की जाने लगी है। एसपी वरुण सिंगला खुद रैली स्थल का जायजा ले चुके हैं।