फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Primary teachers opened a front against the government, Kurukshetra

प्राथमिक शिक्षकों ने खोला सरकार के खिलाफ मोर्चा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 27 Apr 2022 02:09 AM IST
विज्ञापन
Primary teachers opened a front against the government, Kurukshetra
उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा को ज्ञापन सौंपते शिक्षक। संवाद - फोटो : Kurukshetra
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कुरुक्षेत्र। प्रदेश सरकार की ओर से शिक्षा के क्षेत्र में उठाए गए कदमों के खिलाफ प्राथमिक शिक्षक संघ ने मोर्चा खोल दिया है। प्राथमिक शिक्षकों मंगलवार को दोपहर बाद तीन बजे लघु सचिवालय के बाहर सरकार की नीतियों के खिलाफ नारेबाजी की। साथ ही रोजाना दोपहर बाद तीन से शाम पांच बजे तक अनिश्चितकालीन धरना देने एलान किया। और इस संदर्भ में उप जिला शिक्षा अधिकारी संतोष शर्मा को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन भी सौंपा है।
शिक्षकों ने कहा कि सरकार को राजकीय स्कूलों को ही प्रमोट करना चाहिए था, जबकि इसके उलट संस्कृति मॉडल स्कूलों में नाम पर फीस बढ़ा दी है। यह शिक्षा के अधिकार का उल्लंघन है। कहा कि वैसे सरकार ने संस्कृति मॉडल स्कूल खोल दिए हैं, लेकिन पिछली साल से स्कूलों में किताबें तक नहीं पहुंची। सरकार ने दाखिला प्रक्रिया को इतना जटिल बना दिया है कि आसानी से विद्यार्थियों का दाखिल नहीं हो रहे। स्कूल की एमआईएस आईडी को बंद कर दिया गया है।
विज्ञापन

शिक्षकों ने कहा कि शिक्षा के अधिकार अधिनियम के अनुसार स्कूलों में छात्र-अध्यापक अनुपात 25 : 1 है, लेकिन सरकार ने इसे खत्म करके 30 : 1 अनुपात कर दिया है। सरकार ने पिछले साढ़े पांच साल में प्राथमिक शिक्षकों का कोई स्थानांतरण नहीं किया, जिसकी वजह से अनेक स्कूलों में अव्यवस्था का माहौल है, क्योंकि कहीं पर अध्यापक ज्यादा हैं तो कहीं पर अध्यापकों की बहुत ज्यादा जरूरत है। कहा कि सरकार ने सफाई के नाम पर सालाना मात्र आठ हजार रुपये देने की बात कही है, जो नाकाफी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सरकार व विभाग प्रत्येक कार्य ऑनलाइन चाहता है, लेकिन स्कूलों में कंप्यूटर और क्लर्क तक नहीं है। कहा कि सरकार इन तमाम बिंदुओं पर संज्ञान लें अन्यथा एक बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस मौके पर जिला अध्यक्ष राजेंद्र टंडन, महासचिव संदीप चौहान, राज्य प्रेस प्रवक्ता सूबे सिंह सुजान, पूर्व जिला अध्यक्ष विनोद चौहान, लाडवा प्रधान सुखदेव सिंह,अमन पाल, दिलीप कुमार, प्रदीप कुमार, विकास कुमार, बिजेंद्र सिंह, राजबीर सिंह, थानेसर प्रधान नरेश फूले, अशोक सैनी, मोनिका भारद्वाज, सुमन, स्वीटी शर्मा, माया देवी, बलकार सिंह, जरनैल सिंह, अश्विनी कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed