{"_id":"69a9dd14af503fa96009233a","slug":"primary-health-centre-to-be-upgraded-to-community-centre-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-151131-2026-03-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सामुदायिक केंद्र में होगा अपग्रेड","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: प्राथमिक चिकित्सा केंद्र सामुदायिक केंद्र में होगा अपग्रेड
Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
Updated Fri, 06 Mar 2026 01:14 AM IST
विज्ञापन
इस्माईलाबाद। स्वास्थ्य केंद्र। संवाद
इस्माईलाबाद। मुख्यमंत्री नायब सैनी की बजट में शहर के प्राथमिक चिकित्सा केंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में अपग्रेड करने की घोषणा से शहरवासियों में खुशी की लहर है। लंबे समय से शहर के पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग की जा रही थी। बजट प्रस्तुत करने के दौरान मुख्यमंत्री की शहर के पीएचसी को अपग्रेड करने की घोषणा से शहरवासियों में बेहतर सुविधाएं मिलने की उम्मीद जगी है।
शहरवासियों का कहना है कि शहर में स्थित स्वास्थ्य केंद्र पर आसपास के करीब 20 गांवों के अलावा सीमा से सटे पंजाब के दर्जनों गांवों के लोगों की स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं की जिम्मेदारी है। साथ ही यह स्वास्थ्य केंद्र नेशनल हाईवे-152 पर पिहोवा व अंबाला के बीच में एक मात्र स्वास्थ्य केंद्र है। ऐसे में इस पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करना बहुत आवश्यक था।
सीएचसी में अपग्रेड करना सराहनीय कदम
शहरवासी जितेंद्र पपनेजा ने कहा कि सरकार स्वास्थ्य संबंधी सेवाओं को प्राथमिकता से पूरा कर रही है। शहर के पीएचसी को सीएचसी में बदलना एक सराहनीय कदम है इससे शहरवासियों को अपने शहर में ही बेहतर सुविधाएं मिलेगी।
विज्ञापन
शहरवासियों को अपने शहर में ही मिलेगी सुविधाएं
बलदेव शर्मा ने कहा कि शहर के पीएचसी को सीएचसी में अपग्रेड करने की मांग शहरवासी लंबे समय से करते आ रहे थे। सीएचसी अपग्रेड होने से स्वास्थ्य केंद्र में स्टाफ की कमी पूरी होगी और शहरवासियों को अपने शहर में ही बेहतर सुविधाएं मिलेगी। उन्होंने कहा कि नेशनल हाईवे पर होने से दुर्घटना होने से घायलों को बिना देरी के इलाज मिल पाएगा।
बिना देरी के मिलेगी स्वास्थ्य सेवाएं
सौरव ने बताया कि शहर में सीएचसी न होने से दुर्घटना में घायल लोगों को झांसा या पिहोवा, उसके बाद एलएनजेपी अस्पताल लेकर जाना पड़ता था। शहर में सीएचसी बनने से दुर्घटना में घायलों को यहीं पर बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा दर्जनों गांवों के लोगों को अपने शहर में ही स्वास्थ्य सेवा का फायदा होगा।