फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   President to visit the holy city; security to be airtight, with 1,500 police personnel keeping a strict vigil.

Kurukshetra News: धर्मनगरी में राष्ट्रपति का आगमन, सुरक्षा होगी चाक चौबंद, 1500 पुलिस जवानों का रहेगा कड़ा पहरा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 29 Oct 2026 02:31 AM IST
विज्ञापन
President to visit the holy city; security to be airtight, with 1,500 police personnel keeping a strict vigil.
कुरुक्षेत्र। हरियाणा दिवस पर एक नवंबर को राष्ट्रपति आगमन को लेकर व्यापक स्तर पर तैयारी की जा रही है। राष्ट्रपति की सुरक्षा में पुलिस विभाग ने भी पूरी ताकत झोंकने की तैयारी कर ली है। करीब 1500 पुलिस जवानों का कार्यक्रम स्थलों के आसपास चप्पे-चप्पे पर कड़ा पहरा रहेगा। पूरी सुरक्षा व्यवस्था की कमान आठ से नौ आईपीएस संभालेंगे, इसके के लिए प्रदेश से वीरवार को फोर्स पहुंचना शुरू हो जाएगी। हेलीपैड से लेकर कार्यक्रम स्थलों की भी गहन जांच पिछले तीन से की जा रही है।
विज्ञापन

उधर, राष्ट्रपति के दौरे के लिए नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए गए हैं। एडीसी पंकज सेतिया की अगुवाई में पूरी व्यवस्था की जाएगी तो वहीं जिला उपायुक्त बुधवार को भी तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक करते रहे, जिस दौरान तीनों कार्यक्रम स्थलों केयू, मां भद्रकाली मंदिर और गुरुकुल के लिए अलग-अलग अधिकारियों को जिम्मेदारी भी सौंपी। जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा व पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन ने सुरक्षा से लेकर हर व्यवस्था को कार्यक्रम स्थलों पर जांचा।
विज्ञापन

पूरे कार्यक्रम के समन्वय, विभागों के बीच तालमेल और प्रोटोकॉल की निगरानी की जिम्मेदारी अतिरिक्त उपायुक्त पंकज सेतिया को सौंपी गई है। उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा ने बताया कि राष्ट्रपति का कुरुक्षेत्र में करीब पांच घंटे रुकने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। इस दौरान वे कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय, शक्तिपीठ मां भद्रकाली मंदिर और गुरुकुल कुरुक्षेत्र में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगी। सभी नोडल अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियां समय पर पूरी करने और सुरक्षा, स्वच्छता, प्रोटोकॉल व जनसुविधाओं का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




रूट और कार्यक्रम स्थलों की जिम्मेदारी तय

- राष्ट्रपति के रोड रूट की जिम्मेदारी पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन और एसडीएम अमन कुमार संयुक्त रूप से संभालेंगे।
- हेलीपैड की व्यवस्था एसडीएम शाहबाद शंभू राठी देखेंगे।
- मोटरकेड, वीआईपी रूट और मां भद्रकाली मंदिर में कार्यक्रम की जिम्मेदारी एसडीएम थानेसर अमन कुमार को दी गई है।
- कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम की व्यवस्था एसडीएम लाडवा राजेश कुमार सोनी संभालेंगे।
- ऑडिटोरियम में लाइनअप की जिम्मेदारी नायब तहसीलदार राहुल को सौंपी गई है।




पार्किंग, चिकित्सा और आवास के लिए भी नोडल अधिकारी नियुक्त

- गुरुकुल कुरुक्षेत्र में कार्यक्रम के लाइनअप की जिम्मेदारी एसडीएम पिहोवा डॉ. राहुल कनवारिया को दी गई है।
- ग्रीन रूम और लाइजनिंग की व्यवस्था जिला राजस्व अधिकारी चेतना चौधरी देखेंगी।
- गुरुकुल में बैठने की व्यवस्था के लिए नायब तहसीलदार सागर मल, बीडीपीओ पिहोवा विवेक और बीडीपीओ इस्माइलाबाद अंकित पुनिया को संयुक्त रूप से जिम्मेदारी सौंपी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed