{"_id":"6ae503d7bfbb68ae600236c3","slug":"president-to-arrive-tomorrow-60000-wooden-poles-brought-from-assam-vip-road-reserved-kurukshetra-news-c-45-1-kur1009-163470-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kurukshetra News: राष्ट्रपति का आगमन कल, असम से आईं 60 हजार बल्लियां, वीआईपी रोड रिजर्व","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kurukshetra News: राष्ट्रपति का आगमन कल, असम से आईं 60 हजार बल्लियां, वीआईपी रोड रिजर्व
विज्ञापन
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के एक नवंबर को धर्मनगरी में प्रस्तावित दौरे के चलते सुरक्षा के बेहद कड़े प्रबंध रहेंगे। 1500 पुलिस जवानों की निगरानी के साथ-साथ हर चौराहे व अन्य जगहों पर तीसरी आंख की भी नजर रहेगी, इसके साथ ही 31 अक्तूबर और एक नवंबर को पूरे जिले में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी रहेगी। जिले को रेड जोन घोषित किया गया है।
राष्ट्रपति अंबाला कैंट से सड़क मार्ग के जरिए धर्मनगरी पहुंचेंगी। राष्ट्रपति के आगमन के दौरान किसी प्रकार का व्यवधान न हो, इसके लिए नेशनल हाईवे सेक्टर तीन से वीआईपी रोड के साथ ब्रह्मसरोवर व कुरुक्षेत्र पैनोरमा तक असम से लाई गई 60 हजार बल्लियों से वीआईपी कहे जाने वाले सड़क मार्ग को सुरक्षित किया जाने लगा है, जिसके लिए 100 से अधिक श्रमिक दिन-रात काम पर लगाए गए हैं। पूरे सड़क मार्ग को सुरक्षित जोन बनाए जाने की तैयारी युद्ध स्तर पर की जा रही है। यहां तक कि राष्ट्रपति के आगमन व लौटने के दौरान तक संबंधित रूट पर दुकानें बंद रखे जाने पर विचार किया जा रहा है। ब्रह्मसरोवर पर इस रूट के आसपास की दुकानों को बंद रखने के लिए जिला प्रशासन की ओर से दुकानदारों से अपील की गई है।
जिले में ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों (यूएवी) की उड़ान पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा। यह प्रतिबंध जिले के हवाई अड्डों, हेलीपैड और अन्य संवेदनशील स्थानों के आसपास सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने तथा किसी भी संभावित खतरे से निपटने के उद्देश्य से लगाया गया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिस एवं सुरक्षा एजेंसियों को प्रतिबंधित क्षेत्र में आदेश का उल्लंघन करने वाले ड्रोन और अन्य मानवरहित हवाई वाहनों को रोकने, इंटरसेप्ट करने तथा उनके खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का अधिकार होगा। हालांकि यह आदेश ड्यूटी पर तैनात पुलिस एवं सरकारी कर्मचारियों पर लागू नहीं होगा।