Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   President Murmu in Kurukshetra; chief guest at the diamond jubilee celebrations

Kurukshetra News: राष्ट्रपति मुर्मू कुरुक्षेत्र में, हीरक जयंती समारोह की मुख्य अतिथि

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Oct 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
President Murmu in Kurukshetra; chief guest at the diamond jubilee celebrations
कुरुक्षेत्र। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू एक नवंबर को कुरुक्षेत्र का दौरा करेंगी। वह हरियाणा राज्य के गठन के 60 वर्ष पूरे होने पर आयोजित हीरक जयंती समारोह में मुख्य अतिथि होंगी। इस दौरान वह कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगी। राष्ट्रपति के दौरे को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी हैं।
विज्ञापन

राष्ट्रपति सबसे पहले श्री देवीकूप भद्रकाली मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी, इसके बाद वह कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय जाएंगी। वहां हरियाणा के 60 वर्षों के इतिहास और उपलब्धियों की प्रदर्शनी देखेंगी। विश्वविद्यालय में ही वह रत्नावली महोत्सव का पोस्टर भी जारी करेंगी। डीसी विश्राम कुमार मीणा ने कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने तैयारियों की समीक्षा की और आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अपने दौरे के अगले चरण में, राष्ट्रपति गुरुकुल पहुंचेंगी। यहां वह महान स्वतंत्रता सेनानी स्वामी श्रद्धानंद के बलिदान के शताब्दी वर्ष स्मरणोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगी। पुलिस अधीक्षक चंद्र मोहन सहित कई अधिकारी बैठक में मौजूद रहे। बैठक में अति विशिष्ट व्यक्ति और आमजन के प्रवेश मार्गों पर भी चर्चा हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed