फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   President Draupadi Murmu inaugurated the first phase of Nirogi Haryana Yojana

Haryana: राष्ट्रपति ने किया निरोगी हरियाणा योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ, बच्चे-बुजुर्ग को सौंपे निरोगी कार्ड

Tue, 29 Nov 2022 08:54 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Tue, 29 Nov 2022 08:54 PM IST
सार

तीन साल के मोक्ष को भी राष्ट्रपति ने निरोगी कार्ड भेंट किया। मोक्ष अपनी मां रूपा के साथ कार्यक्रम में पहुंचा था। राष्ट्रपति से कार्ड पाकर बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने राज्य सरकार सहित राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया। 

विज्ञापन
President Draupadi Murmu inaugurated the first phase of Nirogi Haryana Yojana
। बच्चे मोक्ष का निरोगी कार्ड उसकी मां को सौंपते हुए राष्ट्रपति, राज्यपाल व मुख्यमंत्री। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

हरियाणा के कुरुक्षेत्र राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राज्य सरकार की अंत्योदय परिवारों के स्वास्थ्य जांच के लिए निरोगी हरियाणा योजना के प्रथम चरण का शुभारंभ किया है। इस योजना की शुरुआत करते हुए राष्ट्रपति ने बच्चे मोक्ष सहित बुजुर्ग नसीब सिंह को उनका निरोगी कार्ड भी सौंपा।

विज्ञापन


मोक्ष अपनी मां रूपा के साथ कार्यक्रम में पहुंचा था। राष्ट्रपति से कार्ड पाकर नसीब सिंह गदगद हो गए। वहीं मोक्ष के माता-पिता भी राष्ट्रपति से कार्ड पाकर बेहद उत्साहित दिखे। उन्होंने राज्य सरकार सहित राष्ट्रपति का आभार भी व्यक्त किया। 
विज्ञापन


खेड़ी रामनगर के रहने वाले 60 वर्षीय ई-रिक्शा चालक नसीब सिंह ने बताया कि वह करीब छह साल से हाइपर लिपिडिमिया का शिकार है। इस बीमारी के कारण उसके शरीर मोटापा बढ़ रहा है। हाल ही में उसने अपने सभी टेस्ट एलएनजेपी अस्पताल में कराए, जिसके बाद उनको अपनी बीमारी का पता चला। राष्ट्रपति ने स्वयं उनको निरोगी कार्ड भेंट किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं सीएम मनोहर लाल ने उनका हौसला बढ़ाया और कहा कि अब आपका इलाज बिल्कुल निशुल्क होगा। इलाज के लिए कहीं भटकने की जरूरत नहीं है। जल्द ही वह अपने इलाज की प्रक्रिया शुरू कर लेें। कहा कि चिकित्सकों ने उसे एक महीने के दवा दी है।

एक माह के बाद दोबारा उसके टेस्ट होंगे। दवा के साथ-साथ चिकित्सकों ने उसे कुछ कसरत करने की भी सलाह दी है। साथ तला और वसायुक्त खाने का सेवन करने से मना किया है। सरकार की यह योजना उसे काफी फायदा होगा, क्योंकि उसका इलाज निशुल्क होगा।   


मासूम में मिली खून की कमी
मॉडल टाउन के रहने वाले तीन साल के मोक्ष को भी राष्ट्रपति ने निरोगी कार्ड भेंट किया। मोक्ष अपनी मां रूपा के साथ कार्यक्रम में पहुंचा था। मोक्ष ने पिता सुनील ने बताया कि हाल ही में उन्होंने मोक्ष के टेस्ट कराए थे। रिपोर्ट में उसके शरीर में खून की कमी मिली। चिकित्सकों ने एक माह के लिए दवा दी। उसके बाद दोबारा टेस्ट होगा और रिपोर्ट के अनुसार इलाज होगा। सीएमओ डॉ. सुखबीर सिंह ने बताया कि विभाग की ओर से 203 लोगों के टेस्ट किए गए हैं। अभी उनकी रिपोर्ट नहीं आई है। सरकार की योजना के अनुसार जरूरतमंदों के निरोगी कार्ड बनाए जाएंगे। अभी नसीब सिंह और बच्चे मोक्ष को एक माह के लिए दवा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed