फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preservation of 'Lur' dance will save the vanishing genre of Haryana State: Governor

लूर नृत्य के संरक्षण से हरियाणा राज्य की विलुप्त होती विधा बचेगी: राज्यपाल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 01:08 AM IST
विज्ञापन
Preservation of 'Lur' dance will save the vanishing genre of Haryana State: Governor
केयू का युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग हरियाणा की लुप्त हो चले लोकनृत्य ‘लूर’ को फिर से पुनर्जीवित कर मंच प्रदान करेगा। इस आशय की पुस्तिका का गुरुवार को हरियाणा के राज्यपाल और कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के कुलाधिपति बंडारू दत्तात्रेय ने विमोचन किया। उन्होंने कहा कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय द्वारा लूर नृत्य के संरक्षण से हरियाणा राज्य की विलुप्त होती हुई एक नृत्य विधा बच जाएगी।
विज्ञापन

इस विषय में युवा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम विभाग के निदेशक डॉ. माह सिंह पूनिया ने बताया कि कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय सदैव हरियाणवी संस्कृति के संरक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता आया है। इसी कड़ी में हरियाणा में लुप्त हो चले ‘लूर’ नृत्य को फिर से पुनर्जीवित फिर से युवा समारोह में शामिल कर जीवंत किया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि फागुन महीने में ग्रामीण बालिकाओं एवं महिलाओं द्वारा लूर नृत्य करने की परंपरा रही है। वर्तमान में यह परंपरा लुप्त प्राय हो चली है। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय की टीम ने गांव में जाकर ‘लूर’ नृत्य के संरक्षण के लिए अनेक सार्थक कदम उठाए हैं और ‘लूर’ के गीतों एवं नृत्य का डॉक्युमेंटेशन किया है। आने वाले दिनों में लेकर ‘लूर’ नृत्य को लेकर विश्वविद्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लूर नृत्य तैयार किया जाएगा और रत्नावली समारोह में ‘लूर’ नृत्य का प्रारूप प्रस्तुत किया जाएगा। उसके बाद यह नृत्य कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के सांस्कृतिक समारोह का हिस्सा बनेगा। इस आशय की पुस्तिका का विमोचन गुरुवार को राज्यपाल ने कर इस कार्य को हरी झंडी प्रदान की। इस मौके पर कुलपति प्रो. सोमनाथ सचदेवा, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. बलदेव धीमान, केयू कुलसचिव डॉ. संजीव शर्मा, प्रो. ब्रजेश साहनी, डॉ. महासिंह पूनिया सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed