फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations for grand event in temples, Dharmanagari will be illuminated with 10 lakh lamps

Kurukshetra News: मंदिरों में भव्य आयोजन की तैयारी, 10 लाख दीयों से जगमग होगी धर्मनगरी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jan 2024 03:42 AM IST
विज्ञापन
Preparations for grand event in temples, Dharmanagari will be illuminated with 10 lakh lamps
कुरुक्षेत्र। अयोध्या के मंदिर में श्रीराम लला की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा 22 जनवरी को होनी है और पूरे देश की इस पर निगाहें टिकी हुईं है। गली हो या घर, मंदिर हो या बाजार, अब सब कुछ श्रीराममयी होने लगा है। धर्मनगरी में इस आयोजन को लेकर खास तैयारी की जा रही है, जिसके चलते न केवल पिछले 10 दिनों से श्रीराम के जयकारे गूंज रहे हैं बल्कि हर गली को अयोध्या व हर मंदिर को श्रीराम मंदिर का रूप दिया जाने लगा है।
विज्ञापन

जहां अभी तक जिले के 270 से अधिक मंदिरों को श्रीराम मंदिर का रूप दिए जाने पर सहमति बन चुकी है तो वहीं करीब 50 मंदिरों में एलईडी लगाकर अयोध्या से श्रीराम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लाइव दिखाया जाएगा। 10 लाख से ज्यादा दीयों से धर्मनगरी जगमग होगी। मंदिरों को भव्य तरीके से सजाए जाने की तैयारी की जा रही है, जिसके चलते 100 मंदिरों में कलश स्थापित किए जाने हैं। इनमें से करीब 60 मंदिरों में कलश स्थापित किए जा चुके हैं। जिले में करीब 750 मंदिर माने जा रहे हैं और विहिप व अन्य संगठनों के पास लगातार मंदिरों में आयोजन को लेकर संपर्क साधा जा रहा है।
विज्ञापन



शहर के 43 हजार तो गांवों में करीब डेढ़ लाख घरों में पहुंचे अक्षत
अयोध्या से लाए गए अक्षत अभी तक विहिप, बजरंग दल व अन्य संगठनों द्वारा एक लाख 93 हजार से ज्यादा घरों तक वितरित किए हैं। दो लाख का उद्देश्य अगले एक-दो दिन में ही पूरा कर लिया जाएगा। विहिप प्रवक्ता राजेश अरोड़ा के मुताबिक अक्षत वितरण के लिए जिले को 10 प्रखंडों में व शहर को 35 बस्तियों में बांटा गया था। इनमें 130 टोलियों को मैदान में उतारा गया। वहीं जिले के 408 गांवों को 56 खंडों में बांटा गया और हर गांव में दो से तीन टोलियां कई दिनों से कार्य में जुटी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



समाज के विशेष आग्रह पर पुनः कलश स्थापित

अक्षत वितरण कार्यक्रम के कार्यक्रम के तहत भाग तीन प्रमुख राकेश कठवाढ़ ने बताया कि संगठन व्यवस्था के अनुसार इस भाग में बुधवार को 10 से अधिक मंदिरों में कलश वितरित किए गए, जिसमें शीतला माता मंदिर, छोटा बाजार, शिव मंदिर बाजरन मोहल्ला, भद्रकाली मंदिर, हनुमान मंदिर व सती माता मंदिर, नाभ कमल मंदिर, शाकुंभरीदेवी मंदिर व खाटू श्याम मंदिर, स्थानेश्वर महादेव मंदिर शामिल है। इस दौरान प्रदीप रोशा, अजित, राजेश अरोड़ा, गौरव रोशा, अमित शर्मा, शशि कपूर, कुलदीप चोपड़ा, विवेक धवन, सुभाष मांडेवाल, कृष्ण कांत व काफी संख्या में महिलाएं व मंदिर के भक्तजन मौजूद रहे।


आज होगा विश्लेषण, बनाई जाएगी रूपरेखा
विश्व हिंदू परिषद, बजरंग दल व अक्षत वितरण एवं अन्य तैयारी में लगे संगठनों की वीरवार को गीता वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अहम बैठक होगी, जिसमें अभी तक किए गए अक्षत वितरण से लेकर 22 जनवरी को किए जाने वाले हर आयोजन के लिए रूपरेखा बनाई जाएगी।



हर व्यक्ति में उत्साह, खिला चेहरा : जोशी
विहिप धर्म प्रसार विभाग के प्रांत उपाध्यक्ष सुरेश जोशी का कहना है कि श्री राम लला की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर आज चारों ओर खुशी ही खुशी दिखाई दे रही है। हर चेहरा खिला हुआ है। 22 जनवरी का दिन बेहद अहम होगा। इस दिन महा दीपावली मनाई जाएगी, जिसकी तैयारी में हर व्यक्ति, परिवार, संस्था व समाज लगा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed