फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparations are in full swing for organising the MP Sports Festival.

Kurukshetra News: सांसद खेल महोत्सव के आयोजन के लिए तैयारियां तेज

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 09 Oct 2025 01:38 AM IST
विज्ञापन
Preparations are in full swing for organising the MP Sports Festival.
कुरुक्षेत्र। सांसद नवीन जिंदल के नेतृत्व में आयोजित होने वाले सांसद खेल महोत्सव की तैयारियों के लिए नवीन जिंदल फाउंडेशन की टीम ने जिला उपायुक्त विश्राम कुमार मीणा और जिला खेल अधिकारी से मुलाकात की। इस बैठक में सांसद खेल महोत्सव के आयोजन से जुड़े विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया ताकि यह महोत्सव न केवल सफल हो बल्कि क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी बने।
विज्ञापन




सांसद खेल महोत्सव के सफल आयोजन के लिए जिला उपायुक्त ने सुझाव देते हुए कहा कि सांसद खेल महोत्सव का उद्देश्य युवाओं की ऊर्जा को सकारात्मक दिशा देना और खेलों के माध्यम से उन्हें एकजुटता, अनुशासन और राष्ट्र निर्माण के भाव से जोड़ना है। इस उद्देश्य की पूर्ति के लिए सभी विभागों और संस्थाओं के बीच समन्वय स्थापित किया जा रहा है।
विज्ञापन




जिला खेल विभाग के अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि हम इस खेल महोत्सव से युवाओं की प्रतिभा को नई दिशा देने के लिए और कुरुक्षेत्र संसदीय क्षेत्र को खेलों के क्षेत्र में नई पहचान दिलाने के लिए एकजुट होकर कार्य करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



सांसद खेल महोत्सव के कोऑर्डिनेटर रोहन मेनन ने बताया कि बैठक में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण व्यवस्था, आयोजन स्थलों की सजावट, स्वयंसेवकों की भर्ती और प्रशिक्षण पर भी विचार हुआ। किसी भी आकस्मिक स्थिति से निपटने के लिए आपातकालीन योजना पर भी चर्चा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed