फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preparation for International Gita Jayanti Festival begins, verses of Gita will resonate in schools across the state

Kurukshetra News: अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव की तैयारी शुरू, प्रदेश भर के स्कूलों में गूंजेंगे गीता के श्लोक

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 03 Sep 2023 02:14 AM IST
विज्ञापन
Preparation for International Gita Jayanti Festival begins, verses of Gita will resonate in schools across the state
कुरुक्षेत्र। अंतरराष्ट्रीय गीता जयंती महोत्सव इस बार सात से 24 दिसंबर तक हर्षोल्लास से मनाया जाएगा। जिसको लेकर विभिन्न विभागों की ओर से तैयारी भी शुरू कर दी गई है। इस बार भी प्रदेश भर के स्कूली बच्चे गीता जन्मोत्सव पर गीता के श्लोकों का उच्चारण करेंगे, जिसके लिए अभी से ही तैयारी की जाने लगी है। प्रदेश के शिक्षा बोर्ड के अधीन सरकारी व प्राइवेट स्कूलों में अब हर रोज गीता के श्लोकों का उच्चारण करने का अभ्यास किया जाएगा। इसके लिए बाकायदा बोर्ड की ओर से आदेश भी जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन

जारी किए आदेशों के अनुसार रोजाना प्रात: सुबह प्रार्थना के दौरान शुद्ध सामूहिक गीता में वर्णित श्लोकों के उच्चारण का अभ्यास करवाया जाए ताकि अंतरराष्ट्रीय गीता महोत्सव में 23 दिसंबर को श्लोक उच्चारण के होने वाले कार्यक्रम में सभी विद्यार्थियों का उच्चारण शुद्ध व सुरताल मेंं हो। सभी स्कूलों में श्लोक उच्चारण को प्रार्थना का अभिन्न हिस्सा मानते हुए प्रतिदिन अभ्यास करवाना होगा और इसकी निगरानी जिला शिक्षा अधिकारी रखेंगे। बोर्ड की ओर से जारी पत्र में स्पष्ट किया गया है कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 के तहत विद्यार्थियों के नैतिक एवं शैक्षिक विकास पर विशेष बल दिया जा रहा है तो वहीं भगवद्गीता में वर्णित श्लोकों के अर्थपूर्ण कथनों का विद्यार्थी जीवन में बहुत महत्व है, यह शिक्षा नीति गीता में वर्णित श्लोकों का एक समान उद्देश्य प्रतीत होता है।
विज्ञापन



सभी स्कूलों में कराई जाएगी तैयारी : डीईओ
जिला शिक्षा अधिकारी रोहताश वर्मा का कहना है कि गीता श्लोकोच्चारण की तैयारी को लेकर सभी स्कूलों को अवगत कराया जा रहा है। हाल ही में इस संबंध में बोर्ड की ओर से आदेश मिले हैं। समय रहते बच्चों को इसका पूर्वाभ्यास भी कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed