फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pregnant woman dies after falling from bike

Kurukshetra News: बाइक से गिरकर गर्भवती महिला की गई जान

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jan 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Pregnant woman dies after falling from bike
कुरुक्षेत्र। बजीदपुर रोड पर चलती बाइक से गिरने पर महिला की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 39 वर्षीय सलोचना निवासी बजीदपुर के रूप में हुई। महिला करीब चार माह की गर्भवती थी। पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर कार्रवाई की।
विज्ञापन

थाना सदर में दिए बयान में बंसी लाल निवासी बजीदपुर ने बताया कि वह अपनी पत्नी सलोचना को दवा दिलाने के लिए बाइक पर सीएचसी मथाना लेकर आया था। वह पत्नी को दवा दिलाकर घर लौट रहा था। दोपहर डेढ़ बजे के करीब गांव की सड़क पर पहुंचा तो ब्रेकर के कारण उसकी पत्नी बाइक से उछलकर पीछे सड़क पर गिर गई। उसने बाइक रोककर अपनी पत्नी को संभाला और सीएचसी मथाना लेकर आया। यहां उसकी पत्नी की नाजुक हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने कुरुक्षेत्र अस्पताल रेफर कर दिया। वह उसे सीधा चंडीगढ़ लेकर जाने लगा, मगर रास्ते में सलोचना की तबीयत ज्यादा खराब होने पर सरकारी अस्पताल कुरुक्षेत्र ले आया। यहां चिकित्सकों ने जांच करके मृत घोषित कर दिया। बयान के आधार पर पुलिस ने इत्तेफाकिया रपट दर्ज कर पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों के हवाले कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed