फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Preeti first in quiz competition

Kurukshetra News: प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रीति प्रथम

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Preeti first in quiz competition
कुरुक्षेत्र। दयानंद महिला महाविद्यालय के भ्रष्टाचार निरोधक प्रकोष्ठ, आंतरिक शिकायत समिति और कानूनी प्रकोष्ठ द्वारा ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें भ्रष्टाचार निवारण (संशोधन) अधिनियम 2018, यौन उत्पीड़न निवारण अधिनियम 2013 एवं अपनी डिजिटल दुनिया को सुरक्षित करें, साइबर अपराध आदि विषयों पर ऑनलाइन प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता हुई। प्रतियोगिता में प्रीति ने पहला स्थान हासिल किया।
विज्ञापन


प्रतियोगिता में 45 बहुविकल्पीय प्रश्नों के द्वारा ज्ञान परीक्षण किया गया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य यौन उत्पीड़न के मामलों को नियंत्रित करने तथा सरकार द्वारा बनाई गई विभिन्न धाराओं के बारे में ज्ञानवर्धन करना, रिश्वतखोरी-सत्ता के दुरुपयोग को रोकना, अपनी डिजिटल दुनिया को सुरक्षित करने के विभिन्न तरीकों की आलोचनात्मक सोच को बढ़ाना एवं स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देना है। प्रश्नोत्तरी में 495 छात्राओं ने भाग लिया। प्राचार्य डॉ. उपासना आहुजा ने कहा कि ऐसे आयोजन छात्राओं की मानसिक दृढ़ता को बढ़ाने का कार्य करते हैं। इस मौके पर डॉ. उर्मिला पंघाल, सपना अरोड़ा, रीना नागपाल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed