फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Pradhan Rajwant Kaur took oath along with Kuntiya Executive

Kurukshetra News: प्रधान राजवंत कौर ने कुंटिया कार्यकारिणी समेत ली शपथ

Tue, 25 Feb 2025 02:10 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 25 Feb 2025 02:10 AM IST
विज्ञापन
Pradhan Rajwant Kaur took oath along with Kuntiya Executive
कुरुक्षेत्र। कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के गैर शिक्षक संघ का शपथ ग्रहण समारोह ऑडिटोरियम में सोमवार को आयोजित किया गया। इस अवसर पर चुनाव अधिकारी प्रो. विवेक चावला ने प्रधान पद के लिए चुनीं गई राजवंत कौर समेत नवनिर्वाचित कुंटिया कार्यकारिणी को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

महासचिव पद के लिए रविंद्र तोमर ने तीसरी बार शपथ ग्रहण की। इसके अलावा वरिष्ठ उप-प्रधान के लिए चंद्रपाल, उप-प्रधान के लिए राकेश कुमार, सह-सचिव के लिए मनीष बाल्दा, प्रेस सचिव के लिए जगदीप सिंह, कैशियर के लिए विकास कांतिवाल और कार्यकारिणी सदस्यों के लिए प्रताप राम, पवन, संतोष कुमार, संदीप, विकास हांसी, हितेश चौहान, जितेंद्र सिंह, धर्मबीर, शीश पाल, शुभ नारायण, उमेद शर्मा, सेवा सिंह, कर्मबीर शर्मा, गुरचरण, कृष्ण कुमार, सत्यवान, राम पूजन को शपथ दिलाई गई। शपथ ग्रहण समारोह में पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की और कार्यकारिणी को बधाई दी।
विज्ञापन

प्रधान राजवंत कौर ने कहा कि कुंटिया की मजबूती के लिए सभी को साथ लेकर एक टीम के रूप में कार्य किया जाएगा। कुंटिया के नव निर्वाचित महासचिव रविंद्र तोमर ने मंच का संचालन किया। पूर्व प्रधान नीलकंठ शर्मा और रामकुमार गुर्जर ने कार्यकारिणी को भरोसा दिलाया की कर्मचारियों की हर मांग को पूरा करवाने हेतु सदैव सहयोग करेंगे। इस मौके पर कुंटिया के पूर्व प्रधान मानसिंह, पूर्व महासचिव यशपाल सैनी, अनिल लोहट, भारत भूषण, पूर्व पार्षद नरेंद्र, पूर्व सह-सचिव रूपेश खन्ना, पूर्व प्रेस सचिव अमित भुक्क्ल सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

महासचिव के लिए रविंद्र तोमर ने तीसरी बार महासचिव के पद पर शपथ ग्रहण की और इससे पहले तीसरी बार जरनल सेक्टरी, तीन बार सहसचिव, एक बार प्रेस सचिव, सर्व कर्मचारी संघ में भी ब्लॉक और जिला के महासचिव और ऑल हरियाणा यूनिवर्सिटी फेडरेशन में सामान्य सचिव के तौर पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed