फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Kurukshetra News ›   Practiced playing the flute in the workshop

Kurukshetra News: कार्यशाला में बांसुरी वादन का किया अभ्यास

Tue, 26 May 2026 03:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र
संवाद न्यूज एजेंसी, कुरुक्षेत्र Updated Tue, 26 May 2026 03:04 AM IST
विज्ञापन
Practiced playing the flute in the workshop
कुरुक्षेत्र। कार्याशाला में मुख्य अति​थि नगर आयुक्त कपिल शर्मा को स्मृति चिह्न भेंट करते आयोजक। - फोटो : samvad
कुरुक्षेत्र। हरियाणा कला परिषद एवं जीओ गीता गुरुकुल के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित बांसुरी वादन कार्यशाला का 15 वें दिन संगीत साधना और भारतीय सांस्कृतिक चेतना के नाम रहा। कार्यशाला में प्रशिक्षुओं ने बांसुरी पर विभिन्न सरगमों का अभ्यास वादन प्रस्तुत कर अपनी सीख और साधना का परिचय दिया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि के रूप में कैथल नगर आयुक्त एवं पूर्व एसडीएम थानेसर कपिल शर्मा ने कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीमद्भगवद्गीता के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन
कर किया। उन्होंने कहा कि बांसुरी केवल एक वाद्य यंत्र नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और अध्यात्म की अमूल्य धरोहर है।
विशिष्ट अतिथि जिले के प्रसिद्ध तबला वादक यूनुस हुसैन ने विद्यार्थियों को तबला वादन की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने कहरवा और दादरा ताल का व्यवहारिक प्रशिक्षण देते हुए विभाग, मात्रा, सम और खाली जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां साझा कीं।
विज्ञापन

प्रश्नोत्तर सत्र के माध्यम से विद्यार्थियों ने संगीत की तकनीकी समझ को और मजबूत किया। कार्यशाला संचालक एवं मुख्य प्रशिक्षक डॉ. मनीष कुकरेजा ने प्रतिभागियों को एक स्वर छोड़कर वादन करने वाले अलंकारों का अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि अब तक पांच बांसुरी कार्यशालाओं का आयोजन किया जा चुका है, जिनमें लगभग 100 प्रतिभागी इस विधा का प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। अंत में अतिथियों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed